फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad bathed in light of lamps, glimpse of amazing Ramlila was shown through 1500 drone show

UP: आसमान में रामकथा... जमीन पर दीपों की झिलमिलाहट, मुरादाबाद में जलाए गए 11 लाख दीये.. 1500 ड्रोन ने दिखाए शो

Fri, 17 Oct 2025 08:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 08:55 PM IST
सार

मुरादाबाद में भव्य दीपोत्सव और ड्रोन शो ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 1500 ड्रोन से आसमान में श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित रामलीला का शानदार प्रदर्शन हुआ। राम-रावण युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, सेना, स्वच्छता, एकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आकृतियां दिखाई गईं। इसके साथ ही 16 स्थानों पर 11 लाख दीप जलाए गए। 

विज्ञापन
UP: Moradabad bathed in light of lamps, glimpse of amazing Ramlila was shown through 1500 drone show
मुरादाबाद में जलाए गए दीप - फोटो : संवाद

विस्तार

रोशनी के पर्व दीपावली से पहले मुरादाबाद शुक्रवार की शाम दीपों की जगमगाहट में नहा उठा। नगर निगम की ओर से आवास विकास स्थित संविधान पार्क के पास भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 लाख दीपक जलाकर अद्भुत नजारा पेश किया गया।

विज्ञापन


1500 ड्रोन की मदद से आसमान में रामलीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थलों पर दीप जलाकर वातावरण को और उल्लास से भर दिया गया।
विज्ञापन


बुद्धि विहार में 2.50 लाख, स्पंदन सरोवर में एक लाख, संविधान-साहित्य वाटिका में पांच हजार, वॉर मेमोरियल में दस हजार, रामलीला मैदान, पुलिस मैदान और कंपनी बाग में डेढ़-डेढ़ लाख, सर्किट हाउस व विजय पथ पर 25-25 हजार, और नगर निगम कार्यालय में 50 हजार दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कान्हा गोशाला, अटल घाट, गोदाम, ट्रंचिंग ग्राउंड, वार्डों के पार्क, मंदिर, घाट और विकास भवन को भी दीपों से सजाया गया। पूरे शहर में दीपों की झिलमिल रोशनी और संगीत की ध्वनियों से उत्सव में चार चांद लग गए।

भव्य आयोजन में नागरिकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। आसमान में ड्रोन शो से रची रामलीला ने दीपोत्सव को यादगार बना दिया।

ड्रोन शो में राम-रावण युद्ध दिखाया
बुद्धि विहार फेस-दो में आयोजित भव्य ड्रोन शो और दीपोत्सव ने ऐसा नजारा पेश किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। हजारों की भीड़ ने पहली बार आसमान में आकाशीय रामलीला का अनोखा प्रदर्शन देखा, जिसमें डेढ़ हजार ड्रोन ने भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा और आदर्शों की झलक पेश की।

ड्रोन शो में राम-रावण युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर और सेना से जुड़े प्रेरणादायक दृश्य दिखाए गए। वहीं स्वच्छता, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर बनी आकृतियों ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और दर्शकों ने इस अद्भुत तकनीकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

शो के बाद भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया। परिसर में बनी आकर्षक रंगोली ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दीपोत्सव में नगर निगम, विद्यार्थियों, एनसीसी, स्काउट-गाइड, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के चार हजार से अधिक लोगों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए।

दिल्ली रोड से लेकर अटल घाट तक दीपों की अनगिनत कतारों ने ऐसा दृश्य रचा मानो अयोध्या की झलक मुरादाबाद में उतर आई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed