फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Model police station built New Moradabad, approval has been received from government.

UP: नया मुरादाबाद में बनेगा आदर्श थाना, परिसर होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस, सरकार से मिल चुकी है मंजूरी

Thu, 11 Jan 2024 05:53 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) नया मुरादाबाद इलाका बसाने की तैयारी में है। इसके लिए 11 गांवों को इसमें शामिल किया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस इलाके में आर्दश थाना तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
UP: Model police station built New Moradabad, approval has been received from government.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में विकसित किए जा रहे नया मुरादाबाद में आदर्श थाना बनेगा। इसके लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। नए थाने से कौन कौन सी पुलिस चौकियां, मोहल्ले, कॉलोनियां और गांव जोड़े जाएंगे। इसके लिए सर्वे किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए थाने में कार्यालय, प्रभारी कक्ष, साइबर हेल्प कक्ष, बैरक, हवालात के अलावा पुलिस कर्मियों के खेलने कूदने के लिए मैदान भी रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस और एमडीए अफसरों के बीच इस पर मंथन हो चुका है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने करीब बीस साल पहले नया मुरादाबाद योजना लांच की गई थी लेकिन डीएमए का खुद का दफ्तर कांठ रोड पर होने के कारण नया मुरादाबाद पर शुरुआत में कोई खास ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण लोग यहां बसने से बचते रहे।
विज्ञापन


लेकिन अब एमडीए ने अपना दफ्तर भी कांठ रोड से नया मुरादाबाद में ही शिफ्ट कर लिया। इसके अलावा नया मुरादाबाद में सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। यहां हर्बल पार्क, होटल, अच्छी सड़क, बिजली और अस्पताल बन चुके हैं। जिसे देखते हुए नया मुरादाबाद में लोग बसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीए 11 गांवों को अपने क्षेत्र में शामिल कर रहा है। इस क्षेत्र में आबादी बढ़ी तो सुरक्षा की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए पुलिस अफसरों ने नया मुरादाबाद में थाना बनाने का निर्णय लिया और शासन को प्रस्ताव भेज दिया। शासन से नया मुरादाबाद के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद एमडीए अफसरों से बात कर जमीन की तलाश भी पूरी कर ली गई है।

शासन से बजट मिलने के बाद भवन निर्माण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मंडल के सभी जनपदों में साइबर थाने स्थापित होने के बाद मुरादाबाद में रेंज के साइबर थाने को अब जनपद में शामिल कर लिया गया है। इस थाने की मॉनीटरिंग भी एसएसपी कर रहे हैं। साइबर अपराध थाने को भी दिल्ली रोड पर ही बनाने का प्रस्ताव है। जिसके लिए थाने की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

जयंतीपुर और अगवानपुर बनेंगे थाने 

मझोला क्षेत्र की जयंतीपुर पुलिस चौकी और सिविल लाइंस थाने की अगवानपुर पुलिस चौकी को भी थाना बनाया जाएगा। इन दोनों थानों के लिए भी जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है। जयंतीपुर और अगवानपुर मिश्रित आबादी और पशु तस्करी व मांस तस्करी की वजह से संवेदनशील हैं। आये दिन यहां दो समुदायों के बीच विवाद होते रहे हैं।

थाने दूर होने के कारण पुलिस को पहुंचने में देरी हो जाती है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी थाने तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ी है। नए थाने बनने से अपराध पर अंकुश तो लगेगा ही साथ ही लोगों को भी सुविधा मिलेगी। जनपद में ठाकुरद्वारा और बिलारी सर्किल से दो नए सर्किल बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

इन दोनों ही सर्किल में चार-चार थाने आते हैं। इस कारण सीओ ठीक से मॉनिटरिंग नहीं कर पाते हैं। ठाकुरद्वारा सर्किल से भोजपुर और भगतपुर को निकालकर अलग सर्किल बनाया जाएगा जबकि बिलारी सर्किल से सोनकपुर और मैनाठेर थाने का सर्किल बनाया जाएगा।

नया मुरादाबाद में नया थाना बनाया जाएगा। इसके अलावा मझोला थाने की जयंतीपुर पुलिस चौकी और सिविल लाइंस की अगवानपुर पुलिस चौकी को भी थाना बनाया जाएगा। ठाकुरद्वारा और बिलारी सर्किल से दो नए सर्किल तैयार किए जा रहे हैं। इन पर तेजी से काम चल रहा है। नए सर्किल और थाने बनने से अपराध पर अंकुश लगेगा और फरियादियों को थाने और सीओ ऑफिस जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली रोड पर ही साइबर थाने को शिफ्ट किया जाएगा।- हेमराज मीना, एसएसपी मुरादाबाद 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed