फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: model gang-raped in moving car, search for accused from Moradabad to Delhi

UP: नाबालिग मॉडल से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक तलाश

Mon, 08 Apr 2024 07:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

संभव निवासी युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। मुरादाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग युवती मॉडलिंग का काम करती है।

विज्ञापन
UP: model gang-raped in moving car, search for accused from Moradabad to Delhi
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल निवासी नाबालिग के साथ चलती कार में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर गाजियाबाद निवासी तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता मॉडलिंग करती है और तीनों को पहले से जानती है। संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने 11वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली में मुरादाबाद लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गाजियाबाद के लालकुआं वेव सिटी ग्रामीण निवासी भरत अपने साथी गाजियाबाद के लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी अनिल और गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा सिहानी गेट निवासी सोनू कार लेकर आ गए। आरोपियों ने उसे देखकर कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने सभी को बताया कि वह मुरादाबाद जा रही है। तब आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे छोड़ देंगे। आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी। आरोपियों ने रास्ते में उसे रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।


इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed