फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Mercury Rises by Six Degrees in Three Days in Moradabad; Humidity Soars Due to Slow Winds

UP: मुरादाबाद में तीन दिन में छह डिग्री बढ़ा पारा, हवा की गति धीमी होने से बढ़ गई उमस, जनजीवन बेहाल

Mon, 11 May 2026 07:30 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 11 May 2026 07:30 AM IST
सार

मुरादाबाद में बारिश के बाद अब मौसम तेजी से गर्म हो रहा है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
UP: Mercury Rises by Six Degrees in Three Days in Moradabad; Humidity Soars Due to Slow Winds
मुरादाबाद में गर्मी से बचने के लिए जतन करती युवितयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 28 डिग्री से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार मौसम साफ रहने की वजह से आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सात मई की बारिश की बाद से लगातार गर्मी बढ़ रही है। रविवार को सुबह से ही मौसम साफ था।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वातावरण में नमी 62 फीसदी और शाम को 55 फीसदी दर्ज की गई। हवा दक्षिण पूरब दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि रविवार को दिनभर में कई बार हवा का रुख बदला है।


पूरब दिशा से हवा चलने पर बीच-बीच में हल्के बादल आ रहे हैं। हवा की धीमी गति की उमस भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed