{"_id":"6840986ba64d4f1c480b016d","slug":"up-medicines-will-be-available-platform-railways-open-medical-stores-facility-bareilly-haridwar-and-dehradu-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्लेटफाॅर्म पर मिलेगी हर बीमारी की दवा, रेलवे खोलेगा मेडिकल स्टोर,बरेली-हरिद्वार व देहरादून में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्लेटफाॅर्म पर मिलेगी हर बीमारी की दवा, रेलवे खोलेगा मेडिकल स्टोर,बरेली-हरिद्वार व देहरादून में सुविधा
Thu, 05 Jun 2025 07:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:34 AM IST
सार
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून स्टेशनों पर इस माह के अंत तक मेडिकल स्टोर खोलने जा रहा है। इन स्टोर्स पर डॉक्टर की पर्ची पर आवश्यक दवाएं मिल सकेंगी। मुरादाबाद स्टेशन के लिए कंपनी का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में सफर के दौरान यदि कोई बीमार पड़ता है तो परेशान न हों। रेलवे अब मुख्य स्टेशनों के प्लेटफाॅर्मों पर मेडिकल स्टोर खोलने जा रहा है। इन मेडिकल स्टोर्स पर यात्रियों को पेट दर्द से लेकर किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
इस माह के अंत तक मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार व देहरादून स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खुल जाएंगे। तीन माह पहले रेलवे ने टेंडर मंगाए थे, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। मुरादाबाद स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कंपनी का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
जंक्शन से रोजाना 150 एक्सप्रेस और 10 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। कई बार ट्रेन में यात्री के बीमार होने पर उसे दवा नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
प्लेटफाॅर्म पर मेडिकल स्टोर होने से उन यात्रियों को भी लाभ होगा, जिन्हें हर समय दवा की जरूरत रहती है। घर से अपने व्हाट्सएप पर डॉक्टर का पर्चा मंगाकर रेलवे स्टेशन से दवाएं खरीद सकेंगे।
मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले व्यक्ति के पास फार्मेसी की डिग्री होगी। रेलवे इस नियम का पालन कराने के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर बैठकर यात्रियों को वही व्यक्ति दवा देगा, जिसके पास फार्मेसी की डिग्री व प्रशिक्षण हो।
139 डायल करने पर यात्रियों की मदद के लिए रेलवे के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच जाएंगे। इससे यात्रियों को दोहरा लाभ होगा। यह मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्रों से अलग खोले जाएंगे।