{"_id":"6594ef16c0908c515006f4d0","slug":"up-married-increased-his-acquaintance-with-widow-then-established-physical-relationship-tried-kill-her-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा ने विधवा से बढ़ाई पहचान, फिर बनाए शारीरिक संबंध, बच्चा पैदा हुआ तो जान से मारने की रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा ने विधवा से बढ़ाई पहचान, फिर बनाए शारीरिक संबंध, बच्चा पैदा हुआ तो जान से मारने की रची साजिश
Wed, 03 Jan 2024 10:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:53 AM IST
सार
सिविल लाइंस की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद शादीशुदा युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब बच्चा पैदा हुआ तो जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिजनों ने धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने बताया था कि पांच साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद से सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली थी।
विज्ञापन
आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे एक साल से ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने की कोशिश की। दो नवंबर 2023 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी कपिल पहले से शादीशुदा है। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा पैदा होने के बाद 25 दिसंबर की रात करीब आठ बजे कपिल और उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कपिल, उसके पिता शिवनंदन, भाई नितेश, मौसा सर्वेश, मां, मौसी, सास, कपिल की पत्नी और एक अन्य महिला समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया गया है।