{"_id":"66703309d45cd3ad0c0efc6d","slug":"up-maharashtra-police-raids-amroha-arrests-the-person-who-made-obscene-video-of-a-teenager-viral-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महाराष्ट्र पुलिस की अमरोहा में दबिश, किशोरी की अश्लील वीडियो बना वायरल करने वाला पकड़ा, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महाराष्ट्र पुलिस की अमरोहा में दबिश, किशोरी की अश्लील वीडियो बना वायरल करने वाला पकड़ा, गांव में मचा हड़कंप
Mon, 17 Jun 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क,डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:29 PM IST
सार
महाराष्ट्र पुलिस ने अमरोहा के डिडौली में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के मिलकर की गई कार्रवाई में युवती की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस की हिरासत में आरोपी नईम
- फोटो : संवाद
विस्तार
केरल में सैलून पर काम करने वाले डिडौली निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र की किशोरी से दोस्ती कर ली। बाद में वीडियो कॉल पर उसकी अश्लील वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कनपुरा गांव में रहने वाले शरीफ अली का बेटा नईम केरल में सैलून पर काम करता था। इस दौरान उसकी दोस्ती महाराष्ट्र में अमरावती क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से इंस्टाग्राम पर हो गई।
विज्ञापन
दोनों चैट करने लगे। नईम ने झांसे में लेकर किशोरी की वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने 2 जनवरी 2024 को नईम के खिलाफ अमरावती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जब इसकी जानकारी नईम को हुई तो वह केरल से अपने गांव भाग आया। सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस की टीम में साइबर क्राइम इंस्पेक्टर अनिकेत कासार, हेड कांस्टेबल सैलेश, पंकज, नाइक और प्रशांत डिडौली कोतवाली पहुंचे।
यहां स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कनपुरा गांव में दबिश दी और आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई।