{"_id":"661231bcc395308aab03c11a","slug":"up-lok-sabha-election-2024-challenge-to-woo-your-friends-along-with-the-voters-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों के सामने हैं ये चुनौतियां...सपा-कांग्रेस में 'अपने' बने विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों के सामने हैं ये चुनौतियां...सपा-कांग्रेस में 'अपने' बने विरोधी
Sun, 07 Apr 2024 01:33 PM IST
शाहरुख खान
मोहम्मद सिद्दीक, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सिद्दीक, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:33 PM IST
सार
यूपी में सपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के सामने मतदाताओं के साथ अपनों को भी साधने की चुनौती है। अपनों ने किनारा कर लिया है। प्रत्याशियों को अपने दम पर नैय्या पार लगाना है। रामपुर, मुरादाबाद और संभल में सपा के और अमरोहा में कांग्रेस के प्रत्याशी को अपनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश का चर्चित लोकसभा क्षेत्र रामपुर समेत अमरोहा, संभल अल्पसंख्यक बहुल होने के साथ ही सपा का गढ़ माने जाते हैं। सपा के गढ़ में इस बार प्रत्याशियों को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों को अपने ही दम पर चुनावी मैदान से अपनी नैय्या पार लगाना है।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन और संभल से डॉ. एसटी हसन ने सपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। अमरोहा से बसपा के दानिश अली ने चुनाव जीता था। इस बार इन चारों लोकसभा सीट पर समीकरण बदले नजर आ रहे हैं।
कोर्ट से सजा होने के बाद आजम खां सीतापुर की जेल में बंद हैं। डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है और डॉ.एसटी हसन का पार्टी ने टिकट काट दिया है। दानिश अली कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। सपा ने रामपुर से मौलाना मोहिब्बुल्लाह को प्रत्याशी बनाया है। उनको आजम समर्थकों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद से सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। संभल से पार्टी ने डॉ. बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से सपा के टिकट के अन्य कई दावेदार थे।

इसके अलावा संभल में डॉ. बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वीता जगजाहिर है। इकबाल महमूद अभी जियाउर्रहमान का खुलकर समर्थन करने का एलान नहीं किया है।
वो समर्थकों से बातचीत करने बाद अपनी रणनीति का एलान करने की बात कह रहे हैं।अमरोहा में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली का विरोध हो रहा है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान उनका घेराव किया गया था। इससे पहले भी अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में उनके विरोध में पोस्टर तक चस्पा हो चुके हैं।
2019 में रामपुर, संभल अमरोहा लोकसभा सीट से ये जीते थे
जिला प्रत्याशी संगठन
रामपुर आजम खां सपा
संभल डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क सपा
अमरोहा कुंवर दानिश अली बसपा
रामपुर आजम खां सपा
संभल डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क सपा
अमरोहा कुंवर दानिश अली बसपा