फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Lands in this district will become more expensive from August, new circle rate will be applicable

UP: अगस्त से और महंगी होंगी इस जिले की जमीनें, लागू होगा नया सर्किल रेट, 10 से 15 प्रतिशत दर बढ़ने की संभावना

Fri, 19 Jul 2024 01:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में अगस्त माह से नया सर्किल रेट लागू हो सकता है। इससे जमीन के दाम 15 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। सर्किल रेट बढ़ने की भनक मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित अन्य लोग संपत्तियों का बैनामा कराने की तैयारी में जुटने लगे हैं। 

विज्ञापन
UP: Lands in this district will become more expensive from August, new circle rate will be applicable
मुरादाबाद शहर की ड्राेन से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले की जमीनें अगस्त माह से और महंगी हो जाएंगी। एक अगस्त से नया सर्किट रेट लागू हो जाएगा। राजस्व से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि जमीन के रेट इस साल 10 से 15 प्रतिशत तक बढने की संभावना है।

विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने पिछले सप्ताह राजस्व और निबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को समझाया था कि जिन क्षेत्रों में संपत्तियों का बाजार दर सर्किल दर से अधिक है, उनका गहनता से परीक्षण करना होगा।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम और तहसीलदारों को संपत्तियों की नई दरों का प्रस्ताव 25 जुलाई तक उपलब्ध कराना है। इसके बाद लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। पुराने सर्किल दर की सूची को एक बार फिर देखना होगा। यदि नए खंड की आवश्यकता है तो उनको प्रस्ताव में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे क्षेत्र या मुख्य मार्ग जहां व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है, उन क्षेत्रों में नए खंड का प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। सूची बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जनपदीय राजमार्ग, लिंक मार्ग पर पड़ने वाले खसरा नंबरों के बारे में तहसीलदार से जानकारी इकट्ठा करना होगा।

बढ़ सकती है संपत्तियों के बैनामों की संख्या
सर्किल रेट बढ़ने की भनक मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित अन्य लोग संपत्तियों का बैनामा कराने की तैयारी करने लगे हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों को मालूम है कि एक अगस्त से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे।

कुछ लोगों ने नवरात्र पर जमीन और अन्य संपत्तियों के रजिस्ट्री कराने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसे लोग महंगाई से बचने के लिए स्टाम्प पहले ही खरीद कर बैनामा करा सकते हैं।

पूर्व में भी करीब 15 प्रतिशत बढे़ थे सर्किल रेट
पिछले साल भी आपत्तियों के निस्तारण के बाद  सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत का  इजाफा किया गया था।  दिल्ली रोड पर 86 हजार से 99 हजार और कांठ रोड पर 84 हजार से 97 हजार सर्किल रेट हो गए थे। कृषि संपत्ति में भी औसतन दस प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी।

पुराने सर्किल रेट की दरें
क्षेत्र                                                                  2022       2023
फौव्वारा तिराहे से पीलीकोठी महिला थाने तक        92000    106000
महिला थाने से स्टेटबैंक डिप्टी गंज तक                   55000     63000
साई मंदिर रोड कांठ रोड से 24 मी. रोड तक          66000     76000  
नवीन नगर सब्जी मंडी से मानसरोवर स्कूल            71000      82000
वेव सिनेमा से सेलटैक्स दफ्तर तक दोनों ओर          54000     62000
अकबर के किले से सेलटैक्स तक दोनों ओर            58000     67000
सेल टैक्स ऑफिस से टीडीआई सिटी गोल्ड जिम      48000       55000    
पार्श्वनाथ माल से आशियाना वीसी आवास से आगे     49000       56000    
बंगला गांव से पुलिस लाइन चौराहे तक                   54000      62000
प्रभात मार्केट से कपूर कं. फव्वारा तक                   90000      104000
लोकोशेड से चरण सिंह चौराहा दोनों ओर                86000      99000
पीलीकोठी से मधुबनी 50मीटर तक                        84000       97000
मधुबनी से विवेकानंद तक 50 मीटर                        80000        92000
ओवरब्रिज से कांठ रोड शेरुआ तक                        32000    37000
पीएसी तिराहे से सिविल लाइन थाना तक                  54000     62000
कोतवाली से चौमुखापुल अमरोहा गेट                       85000      98000
दिल्ली रोड मानसरोवर से प्रकाश नगर तक                57000      67000
चिड़िया टोला से प्रकाश नगर होते हुए चरण सिंह चौक 57000    67000

एसडीएम और तहसीलदारों को संपत्तियों की नई दरों का प्रस्ताव 25 जुलाई तक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सर्किट रेट के तहत 10 से 15 प्रतिशत तक जमीन के भाव बढ़ सकते हैं। अनिल सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed