UP: अगस्त से और महंगी होंगी इस जिले की जमीनें, लागू होगा नया सर्किल रेट, 10 से 15 प्रतिशत दर बढ़ने की संभावना
मुरादाबाद जिले में अगस्त माह से नया सर्किल रेट लागू हो सकता है। इससे जमीन के दाम 15 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। सर्किल रेट बढ़ने की भनक मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित अन्य लोग संपत्तियों का बैनामा कराने की तैयारी में जुटने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिले की जमीनें अगस्त माह से और महंगी हो जाएंगी। एक अगस्त से नया सर्किट रेट लागू हो जाएगा। राजस्व से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि जमीन के रेट इस साल 10 से 15 प्रतिशत तक बढने की संभावना है।
डीएम अनुज सिंह ने पिछले सप्ताह राजस्व और निबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को समझाया था कि जिन क्षेत्रों में संपत्तियों का बाजार दर सर्किल दर से अधिक है, उनका गहनता से परीक्षण करना होगा।
इस मामले में एसडीएम और तहसीलदारों को संपत्तियों की नई दरों का प्रस्ताव 25 जुलाई तक उपलब्ध कराना है। इसके बाद लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। पुराने सर्किल दर की सूची को एक बार फिर देखना होगा। यदि नए खंड की आवश्यकता है तो उनको प्रस्ताव में शामिल करना होगा।
ऐसे क्षेत्र या मुख्य मार्ग जहां व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है, उन क्षेत्रों में नए खंड का प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। सूची बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जनपदीय राजमार्ग, लिंक मार्ग पर पड़ने वाले खसरा नंबरों के बारे में तहसीलदार से जानकारी इकट्ठा करना होगा।
बढ़ सकती है संपत्तियों के बैनामों की संख्या
सर्किल रेट बढ़ने की भनक मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित अन्य लोग संपत्तियों का बैनामा कराने की तैयारी करने लगे हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों को मालूम है कि एक अगस्त से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे।
कुछ लोगों ने नवरात्र पर जमीन और अन्य संपत्तियों के रजिस्ट्री कराने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसे लोग महंगाई से बचने के लिए स्टाम्प पहले ही खरीद कर बैनामा करा सकते हैं।
पूर्व में भी करीब 15 प्रतिशत बढे़ थे सर्किल रेट
पिछले साल भी आपत्तियों के निस्तारण के बाद सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। दिल्ली रोड पर 86 हजार से 99 हजार और कांठ रोड पर 84 हजार से 97 हजार सर्किल रेट हो गए थे। कृषि संपत्ति में भी औसतन दस प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी।
क्षेत्र 2022 2023
फौव्वारा तिराहे से पीलीकोठी महिला थाने तक 92000 106000
महिला थाने से स्टेटबैंक डिप्टी गंज तक 55000 63000
साई मंदिर रोड कांठ रोड से 24 मी. रोड तक 66000 76000
नवीन नगर सब्जी मंडी से मानसरोवर स्कूल 71000 82000
वेव सिनेमा से सेलटैक्स दफ्तर तक दोनों ओर 54000 62000
अकबर के किले से सेलटैक्स तक दोनों ओर 58000 67000
सेल टैक्स ऑफिस से टीडीआई सिटी गोल्ड जिम 48000 55000
पार्श्वनाथ माल से आशियाना वीसी आवास से आगे 49000 56000
बंगला गांव से पुलिस लाइन चौराहे तक 54000 62000
प्रभात मार्केट से कपूर कं. फव्वारा तक 90000 104000
लोकोशेड से चरण सिंह चौराहा दोनों ओर 86000 99000
पीलीकोठी से मधुबनी 50मीटर तक 84000 97000
मधुबनी से विवेकानंद तक 50 मीटर 80000 92000
ओवरब्रिज से कांठ रोड शेरुआ तक 32000 37000
पीएसी तिराहे से सिविल लाइन थाना तक 54000 62000
कोतवाली से चौमुखापुल अमरोहा गेट 85000 98000
दिल्ली रोड मानसरोवर से प्रकाश नगर तक 57000 67000
चिड़िया टोला से प्रकाश नगर होते हुए चरण सिंह चौक 57000 67000
एसडीएम और तहसीलदारों को संपत्तियों की नई दरों का प्रस्ताव 25 जुलाई तक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सर्किट रेट के तहत 10 से 15 प्रतिशत तक जमीन के भाव बढ़ सकते हैं। अनिल सिंह, एआईजी स्टांप