फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Houses collapsed two places Amroha, woman and child died due being buried under debris

UP: अमरोहा में बारिश का कहर... दो स्थानों पर गिरे मकान, मलबे में दबने से महिला और बच्चे की मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 01:14 PM IST
सार

अमरोहा में बारिश के दौरान दो मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मासूम भी शामिल है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की मदद की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Houses collapsed two places Amroha, woman and child died due being buried under debris
अमरोहा में मकान गिरने से हुई मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में मंगलवार को बारिश आफत बनकर बरसी। अमरोहा देहात क्षेत्र के सिरसा खुमार गांव व हसनपुर के सकरौली मिलक बारिश के चलते दो मकान गिर गए। इसमें एक महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


सिरसा खुमार गांव अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में पड़ता है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। यहां रहने वाले नईम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले नईम का घर कच्चा है और उसमें दो कमरे बने हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नईम अपने आठ महीने के बेटे हसनैन और चार साल की बेटी फातिमा के साथ कमरे में सोए थे। जबकि उनकी पत्नी घर के बाहर थी। नईम के घर के पीछे काफी गहराई है। जिस कारण घर की पिछली दीवार जमीन में धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। धमाके की तेज आवाज के साथ गिरे मकान के मलबे में नईम, हसनैन और फातिमा दब गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर नईम, फातिमा और हसनैन को बाहर निकाला।

तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया। नईम और फातिमा का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुधीर कुमार, राजस्व कानूनगो व लेखपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे हादसे की जानकारी जुटाई और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली मिलक में किसान किशोर पुत्र मलवा का परिवार रहता है।

सोमवार की रात को किशोर अपनी चालीस वर्षीय पत्नी उषा के साथ मकान में सो रहा था। मंगलवार की तड़के चार बजे बारिश के दौरान बिजली की तेज चमक के साथ मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए।


मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के वक्त दंपती के पांच बच्चे दूसरे घर में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed