फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Hindu girl kidnapped and taken to Delhi, Maulana tried to convert her by intimidating her

UP: हिंदू छात्रा को अगवा कर ले गए दिल्ली, डराकर माैलाना ने किया धर्मांतरण का प्रयास, विरोध पर कई बार दरिंदगी

Tue, 15 Jul 2025 06:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:20 PM IST
सार

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का धर्मपरिवर्तन कराने की भी कोशिश की गई। इसमें दिल्ली के एक माैलाना का नाम सामने आ रहा है।   

विज्ञापन
UP: Hindu girl kidnapped and taken to Delhi, Maulana tried to convert her by intimidating her
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik- ai

विस्तार

बिलारी क्षेत्र से छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में दिल्ली का एक मौलाना भी शामिल है। मौलाना ने छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी। पुलिस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है और तीसरे आरोपी व मौलाना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


उधर पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए बयानों को आधार मानकर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। बिलारी के गांव निवासी छात्रा इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। चार जुलाई को छात्रा कॉलेज में गई थी लेकिन वापस नहीं आई।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने मामले में पीपली गांव निवासी जैकी, बरौली निवासी समीर और पुरा गांव निवासी शाकिर के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के बाद जब उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का दबाव बढ़ा तब आरोपी छात्रा को आठ जुलाई को बिलारी के बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान दर्ज कराए। 

पुलिस के अनुसार छात्रा ने बयानाें में बताया कि तीन युवक उसका मुंह बंद करके जबरन कार में डालकर अपहरण करके दिल्ली ले गए थे। वहां अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की योजना भी बना रहे थे। 

दिल्ली में जब एक मौलाना के पास लेकर गए तो उसने भी छात्रा को धमकाया था। कहा था कि धर्म परिवर्तन करने के बाद ही तुम्हारी शादी हो सकती है। दो आरोपियों शाकिर व समीर को पुलिस जेल भेज चुकी है।

उन पर अपहरण की धारा के अलावा दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने, पॉक्सो एक्ट के अलावा एससी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गईं हैं।

रंजिश के बिंदु पर भी पुलिस कर रही जांच 
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि पीड़ित छात्रा के परिजनाें और दुष्कर्म के आरोपियाें में पहले से रंजिश चली आ रही है। एक आरोपी के रिश्तेदार ने 28 जून 2024 को संभल जनपद के थाना नखासा में चार युवकों के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

इनमें से दो आरोपी पीड़ित छात्रा के परिजनों के करीबी हैं। अब छात्रा की मां की ओर से बिलारी थाने में में लिखाए गए मुकदमे में शामिल आरोपियों में दो आरोपी थाना नखासा में मुकदमा लिखाने वाले वादी के रिश्तेदार हैं।

इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। -कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed