{"_id":"657d0a7f3a3799ba520d1836","slug":"up-girl-got-married-with-great-pomp-then-went-away-with-her-lover-with-cash-and-jewellery-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धूमधाम से हुई युवती की शादी, चार दिन बाद सज धज कर आई मायके.. फिर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धूमधाम से हुई युवती की शादी, चार दिन बाद सज धज कर आई मायके.. फिर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई
Sat, 16 Dec 2023 07:55 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:55 AM IST
सार
सुरजन नगर निवासी परिवार ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उन्होंने बेटी की शादी करवाई थी। इसके बाद वह मायके मिलने के लिए आई। इस बीच वह नकदी-जेबर लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद प्रेमी का थामा दामन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरजन नगर क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता शादी के चार दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय विवाहिता मायके में ही थी और वह अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई। परिजनों ने पुलिस ने शिकायत कर विवाहिता का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि आठ दिन पहले पास के ही गांव निवासी एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही एक निवासी युवक से की थी।
विज्ञापन
शादी के दो दिन बाद उनकी बेटी अपने घर आई थी और दो दिन बाद उसे अपनी ससुराल जाना था, लेकिन पास के ही गांव निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी उन्होंने बेटी के ससुरालियों को भी दी। इसके बाद उन्होंने व बेटी के ससुराल वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन