{"_id":"665432adf26a1058d40791bd","slug":"up-get-me-married-to-him-girl-sitting-on-dharna-at-lover-house-panchayat-held-after-gathering-of-crowd-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इससे मेरी शादी करवाओ.. प्रेमी के घर धरने पर बैठी युवती, भीड़ लगने के बाद पंचायत हुई, तुरंत करवाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इससे मेरी शादी करवाओ.. प्रेमी के घर धरने पर बैठी युवती, भीड़ लगने के बाद पंचायत हुई, तुरंत करवाया विवाह
Mon, 27 May 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 12:44 PM IST
सार
मुरादाबाद के सुरजननगर में प्रेमिका ने शादी करने के लिए प्रेमी के घर पर धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत बैठी और उनका विवाह कर दिया गया।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरजन नगर क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इस बीच ग्रामीणों में पंचायत कर दोनों की शादी करा दी।सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
दोनों की अलग-अलग जाति होने के चलते दोनों के परिजन शादी के खिलाफ थे। परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा रखी थी। वहीं युवती प्रेमी से शादी को लेकर उसके घर जा पहुंची और युवक के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
युवक के साथ शादी करने की जिद करने लगी। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवती के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और शादी की जिद पर अड़ी रही।
इस पर ग्रामीणों ने पंचायत में दोनों की शादी का निर्णय सुनाया। इसके बाद दोनों के परिजनों ने सहमति से दोनों की शादी करा दी।