फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Father, I did not live up to your expectations, student dies, was fed up with blackmailing

UP: पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दे दी जान, ब्लैकमेलिंग से थी तंग

Tue, 18 Nov 2025 06:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:16 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। युवती ने एक युवक को इसका जिम्मदार ठहराया है। 

विज्ञापन
UP: Father, I did not live up to your expectations, student dies, was fed up with blackmailing
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

ठाकुरद्वारा के गांव में सोमवार की दोपहर एक छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का जिक्र किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की 18 वर्षीय भतीजी नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए कर रही थी। उसने दोपहर करीब 2:30 बजे अपना कमरा बंद किया और दुपट्टे को फंदा बनाकर कमरे के पंखे से लटक गई।
विज्ञापन


काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसे नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, छात्रा के चाचा के अनुसार छात्रा गांव के एक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान थी।


उसने इसी के चलते आत्महत्या की है। उसने सुसाइड नोट में भी यह बात लिखी है। उसने लिखा है कि पापा में आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी जान दे रही हूं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed