फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP elections 2022: Surendra Sagar from Milak and Mustafa Hussain from Chamraua will be BSP candidates

यूपी चुनाव 2022: मिलक से सुरेंद्र सागर और चमरौआ से मुस्तफा हुसैन होंगे बसपा प्रत्याशी, रामपुर की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

Sat, 22 Jan 2022 04:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jan 2022 04:06 PM IST
सार

रामपुर जिले में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों का एलान कर रहे हैं। शनिवार को बसपा ने रामपुर की सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
UP elections 2022: Surendra Sagar from Milak and Mustafa Hussain from Chamraua will be BSP candidates
फाइल फोटो

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने रामपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जिसमें मिलक सीट से तीन बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर तो चमरौआ विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


जिले में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों का एलान कर रहे हैं। भाजपा ने पांच में से चार सीटों पर तो सपा ने सभी पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


 कांग्रेस ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे लेकिन, दो प्रत्याशी दल बदल गए, जिस कारण अब कांग्रेस को तीन सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करना है। वहीं शनिवार को बसपा ने रामपुर की सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलक सुरक्षित सीट से बसपा ने सुरेंद्र सिंह सागर, चमरौआ सीट से मुस्तफा हुसैन, बिलासपुर सीट से रामअवतार कश्यप, स्वार सीट से शंकर लाल सैनी और शहर विधानसभा सीट से सदाकत हुसैन को टिकट दिया है। जिसमें मिलक सीट से प्रत्याशी बनाए गए सुरेंद्र सिंह सागर तीन बार बसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और साल 2007 में बसपा सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे थे। चमरौआ सीट से मुस्तफा हुसैन जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed