फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Election 2022 Rakesh Tikait punished anti-farmer BJP in elections, we want a strong BJP to sit in the opposition

राकेश टिकैट बोले: चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें, हम चाहते हैं विपक्ष में मजबूत बीजेपी बैठे

Wed, 09 Feb 2022 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने आगे कहा, भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Rakesh Tikait punished anti-farmer BJP in elections, we want a strong BJP to sit in the opposition
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचकर कहा कि इस बार के चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें। भाजपा को सरकार में आने से रोका जाए। तब ही किसान की ताकत का एहसास भाजपा समेत अन्य दलों को होगा, लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं कहा कि अगर भाजपा को वोट नहीं दिया जाए तो विकल्प क्या है।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने आगे कहा, भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं। 
विज्ञापन


पूरे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा को वोट न करने की लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत कर आएं और विपक्ष में बैठें। इस दौरान हन्नान मोल्लाह, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के मुंह से गर्मी चर्बी की भाषा अच्छी नहीं
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंस कसा। कहा कि सीएम के मुंह से गर्मी चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed