फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Election 2022 AIMIM announce its candidate on three seats of Moradabad district and one seat of Amroha

UP Election 2022: एआईएमआईएम ने मुरादाबाद की तीन और अमरोहा की एक सीट पर घोषित किए प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 11:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 AIMIM announce its candidate on three seats of Moradabad district and one seat of Amroha
एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहिद फरगानी और वकी रशीद - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मुरादाबाद जिले कि तीन और अमरोहा जिले की एक विधानसभा सीट पर बुधवार रात अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने महानगर अध्यक्ष वकी रशीद को मुरादाबाद शहर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वकी रशीद 29 जनवरी 2020 को एनआरसी के विरोध में शहर के ईदगाह मैदान में शुरू हुए धरने की अगुवाई करने के कारण चर्चा में आए थे। उनके नेतृत्व में 55 दिन तक धरना चला था। पार्टी द्वारा उन्हें शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ दिन पहले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को जूता मारने वाले को 11,00,000 रुपये इनाम देने की घोषणा करने के कारण भी चर्चा में आए थे। इस मामले में वकी रशीद के खिलाफ कटघर थाना क्षेत्र में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने मुरादाबाद देहात सीट से मोहिद फरगानी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह भी पेशे से अधिवक्ता है और एनआरसी के विरोध में शहर में चले धरने के दौरान प्रदर्शनकारी नेताओं  पर प्रशासन की ओर से दर्ज किए गए मुकदमों में प्रदर्शनकारी नेताओं की ओर से अदालत में पैरवी की थी। साथ ही वह पार्टी के जिलाध्यक्ष भी हैं। पार्टी ने मुरादाबाद जिले की कांठ विधानसभा सीट से रईस मलिक को उम्मीदवार घोषित किया है। रईस वर्तमान में वार्ड 10 से जिला पंचायत सदस्य हैं।

दो दिन पहले ही पार्टी ने बिलारी और कुंदरकी विधानसभा सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। इस तरह मुरादाबाद जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों में से ठाकुरद्वारा को छोड़ शेष सभी सीटों पर एआईएमआईएम ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा अमरोहा जिले की हसनपुर सीट से पार्टी ने मौलाना एहतेशाम रजा हाशमी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed