{"_id":"65c8f46986b1a3c7b104dce4","slug":"up-congress-nyay-yatra-will-not-come-to-moradabad-division-government-did-not-give-permission-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस की न्याय यात्रा मुरादाबाद मंडल में नहीं आएगी, सरकार ने नहीं दी इजाजत, परीक्षा का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस की न्याय यात्रा मुरादाबाद मंडल में नहीं आएगी, सरकार ने नहीं दी इजाजत, परीक्षा का दिया हवाला
Mon, 12 Feb 2024 08:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 08:25 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में कांग्रेस की न्याया यात्रा नहीं निकलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार से अनुमित नहीं मिली सकी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सरकार ने इसका कारण होने वाली परीक्षा को बताया है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार से इजाजत नहीं मिली है। इसको लेकर कांग्रेसी मायूस हैं। अब मुरादाबाद मंडल के कांग्रेसी न्याय यात्रा की आगवानी के लिए चंदौली जाएंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और जिला उपाध्यक्ष सुधीर पाठक ने बताया कि न्याय यात्रा के लिए सरकार से इजाजत नहीं मिली है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि छात्रों की परीक्षा का हवाला देते हुए यात्रा को रोका गया है। इसी कारण कांग्रेस हाईकमान ने भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर रणनीति बदल दी है। यूपी में यात्रा का समय और मार्ग सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रा की अगुवाई अब प्रियंका गांधी करेंगी। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने नोएडा में एक बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा शामिल थे। राष्ट्रीय सचिव ने न्याय यात्रा कार्यक्रम में हुई तब्दीली के बारे में पार्टी नेताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब यूपी में न्याय यात्रा सिर्फ छह दिन ही चलेगी। न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली में प्रवेश करने के बाद लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर होते हुए 21 को झांसी के रास्ते से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी साथ साथ चलेंगी।
मुरादाबाद समेत सभी वंचित जिलों के नेताओं को 16 फरवरी को चंदौली बुलाया गया है। मुरादाबाद मंडल के लोग चंदौली में जाकर यात्रा की आगवानी करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर, फूल कुंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी मौजूद रहे।