फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: CM Yogi tour postponed, Amit Shah will come to Moradabad on April 2, will hold election rally

UP: सीएम योगी का दौरा स्थगित, दो अप्रैल को मुरादाबाद आएंगे अमित शाह, करेंगे चुनावी जनसभा

Thu, 28 Mar 2024 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 12:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा रद्द हो गया है। वह यहां आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने वाले थे। इसके अलावा अमित शाह का दो अप्रैल को मुरादाबाद दौरा होगा। वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi tour postponed, Amit Shah will come to Moradabad on April 2, will hold election rally
सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मार्च को मुरादाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते मुरादाबाद का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो अप्रैल को मुरादाबाद आएंगे और एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के लोग रैली के स्थान को निर्धारित करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए बुद्धि विहार फेस-2 का स्थान फिलहाल तय किया गया है। इस मामले में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को बुलाई गई है।  

विज्ञापन

 

दो गुटों में बंटी सपा, भाजपा रचेगी इतिहास : भूपेंद्र 

रामपुर जिले में समाजवादी पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है। इस गुटबाजी से सपा का पतन होगा। भाजपा अब इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। बुधवार को रामपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ये बातें कहीं। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने रामपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शाहबाद रोड स्थित सांवरिया फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत अवश्य रंग लाने वाली है। आने वाले चुनाव में आप सब लोग भारी मतों से सीट जीतेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अभी तक समझ नहीं पा रहा कि चुनाव में किस प्रत्याशी को उतारना है। उनकी आपसी गुटबाजी से उनकी पार्टी का निश्चित ही पतन होगा। 

प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब दो गुटों में बंट चुकी है। निश्चित तौर से भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचेगी और हमेशा से ज्यादा वोटों से रामपुर की सीट जीतने वाली है। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत के साथ चुनाव में जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, पैक्सफेड के पूर्व चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे। 

 

सपा गठबंधन में चुनाव से पहले ही घमासान : नकवी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चौबीस का चुनाव विपक्षी रणबांकुरों से ज्यादा रणछोड़ बहादुरों का रिकाॅर्ड साबित होगा। उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में भाजपा से भिड़ने वालों से ज्यादा मैदान से भागने वालों की भीड़ दिख रही है।

नकवी ने बुधवार को शहर में एक बैठक में कहा कि आज मुल्क का मोदी मय माहौल, करोड़ो कार्यकर्ताओं की तपस्या की ताकत और नरेंद्र मोदी के परिश्रम का परिणाम है, जिसने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी और सुशासन की स्वभाविक राजनीतिक पार्टी बना दिया है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन में मैदान में आने से पहले ही बिना जमीन के जागीरदार का महत्वाकांक्षी घमासान साफ दिखाई दे रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed