{"_id":"5d17c8df8ebc3e3cd43e7297","slug":"up-cm-yogi-adityanath-in-moradabad-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सीएम आज शहर में, दिन भर भारी वाहनों का प्रवेश बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सीएम आज शहर में, दिन भर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
Sun, 30 Jun 2019 03:48 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज शहर में भ्रमण का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों, बसों का रूट डायवर्जन कर दिया है। रविवार सुबह छह बजे से शाम साढे़ छह बजे तक शहर में बसों समेत भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि रूट डायवर्जन में तय किया गया है कि बिजनौर/कांठ की तरफ से आने वाले भारी वाहन शेरूआ धर्मपुर चौराहे से अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास होते हुए एनएच-24 पर पहुंचेंगे। वहां से लाकड़ी तिराहा, मिनी बाईपास, कोहिनूर तिराहा, हनूमान मूर्ति तिराहा होते हुए बरेली, रामपुर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
बरेली, रामपुर की तरफ से बिजनौर जाने वाले भारी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास, अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास के रास्ते शेरूआ धर्मपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए रामपुर की ओर आवागमन करने वाले भारी वाहन पीतल नगरी बस अड्डे से हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास होते हुए भेजे जाएंगे। दिल्ली रोड पर अमरोहा की ओर से आने वाली बसें लाकड़़ी तिराहा तक आएंगे और यहीं से वापस जाएंगी।