फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Cheated in the name of getting a job in Moradabad airport, even issued appointment letters

UP: मुरादाबाद हवाई अड्डे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, नियुक्ति पत्र तक जारी किए, सच्चाई जान रो पड़े पीड़ित

Mon, 11 Mar 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर कई युवाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ितों को नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिए। जब वह एयरपोर्ट अधिकारियों से मिले तब उन्हें ठगी के बारे में पता चला। साइबर ठग सोशल मीड़िया में लिंक भेजकर भी नौकरी दिलाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Cheated in the name of getting a job in Moradabad airport, even issued appointment letters
मुरादाबाद का हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान तो फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है लेकिन वहां नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। आए दिन एयरपोर्ट के गेट पर लोग फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचने लगे हैं। इनमें से कई ने ठगों को नौकरी के बदले मोटी रकम भी दी थी। एयरपोर्ट पर पहुंचकर ठगी का पता चला तो हक्के बक्के रह गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उन्हें गेट से लौटा दिया। जब नौकरी दिलाने वाले व्यक्ति के नंबर पर फोन किया गया तो वह भी बंद निकला। किसी युवक कहना था कि उसे एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग के लिए रखा गया है।

विज्ञापन

 

नियुक्ति पत्र भी एएआई के स्थानीय अधिकारियों को दिखाया। जबकि कोई एयरपोर्ट पर कार्यालय सहायक की नौकरी पक्की मानकर ज्वाइन करने पहुंचा था। इन सभी लोगों ने नौकरी पाने के लिए रकम चुकाई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक कुछ बाहरी ठग स्थानीय लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता है कि यहां कोई नौकरी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती का नोटिफिकेशन सिर्फ एएआई की वेबसाइट पर जारी होता है। इसके बावजूद कई लोग अब तक ठगी का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट चेक करने के बाद ही नौकरी के लिए आवेदन करें। हवाई अड्डे पर किसी भी प्रकार की नियुक्तियां स्थानीय स्तर ने नहीं की जा रही हैं।

 

विज्ञापन

15 दिन पहले एयरपोर्ट के गेट पर दो युवक पहुंचे थे। उनके पास बक्सों में भरा सामान और फर्जी नियुक्ति पत्र था। उनका कहना था कि एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग के लिए उनकी ज्वाइनिंग है। उन्होंने नियुक्ति पत्र का हवाला भी दिया लेकिन हवाई अड्डे पर इस तरह की कोई भर्ती नहीं निकाली गई थी। एयरपोर्ट की टीम ने युवाओं को समझाया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

फरवरी में एक युवक अपने परिजनों के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचा था। उसका कहना था कि सहायक प्रबंधक के तौर पर उसकी ज्वाइनिंग है व परिजन उसे छोड़ने आए हैं। उसने गेट पर बताया कि एक एविएशन सर्विस कंपनी ने उसे मुरादाबाद हवाई अड्डे पर नियुक्ति दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने युवक व उसके परिजनों को बमुश्किल समझाकर वापस भेजा।

 

हवाई अड्डे पर स्थानीय स्तर से नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। कई बार युवाओं को गेट से लौटाया गया है। सभी से अपील है कि किसी के बहकावे में न आएं। एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए aai.aero.in वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होता है। यदि वहां कोई जानकारी दी गई है, तब ही आवेदन करें अन्यथा ठगी हो सकती है। - श्याम सुंदर महला, विमानपत्तन प्रबंधक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed