फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP By Election SP candidate to decide BJP s strategy on Kundarki seat in Moradabad

UP By Polls: उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की रणनीति तय करेगा 'साइकिल सवार', सपा में 25 से अधिक टिकट के दावेदार

Thu, 10 Oct 2024 01:13 PM IST
आकाश दुबे मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

सपा में 25 से अधिक टिकट के दावेदार हैं। माना जा रहा है कि सपा, भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार कर रही है। छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सपा के दावेदारों में हलचल मच गई है।

विज्ञापन
UP By Election SP candidate to decide BJP s strategy on Kundarki seat in Moradabad
UP BY Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कुंदरकी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कुंदरकी उपचुनाव में साइकिल पर काैन सवार होगा, यह भाजपा की रणनीति तय करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के पत्ते खुलने के बाद ही सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। फिलहाल कुंदरकी उपचुनाव में सपा से टिकट के लिए दावेदारों की संख्या 25 से अधिक है।

विज्ञापन

जियाउर्रहमान बर्क के विधायक से सांसद बनने पर कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में हाथ आजमाने के लिए भाजपा और सपा से टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। भाजपा में दावेदारों की संख्या 20 से अधिक है तो सपा में 25 के पार पहुंच गई है। बसपा पहले की उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को सपा ने उपचुनाव की छह सीटों पर अपने उम्मीदारों की घोषणा कर दी। हालांकि इसमें कुंदरकी विधानसभा शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा की पहली सूची में कुंदरकी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न होने के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। राजनीतिक गलियारोें में चर्चा है कि सपा की नजर भाजपा की रणनीति पर है। कुंदरकी में भाजपा स्वार उपचुनाव फार्मूले पर अमल करेगी या फिर खुद ही हाथ आजमाएगी। इस खुलासे के बाद सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन

फिलहाल कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले पांच चुनावों में चार बार सपा ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर टिकट के दावेदारों में सियासी हलचल मचा दी है। टिकट के लिए दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली के बड़े नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

  • कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा की रणनीति पर नजर रखी जा रही है। भाजपा से काैन प्रत्याशी होगा, भाजपा खुद चुनाव लड़ेगी या यह सीट अपने सहयोगी दल को देती है, इसको ध्यान में रखकर ही सपा उम्मीदवार की घोषणा करेगी। अभी तक 25 से अधिक दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। - जयवीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

सपा से टिकट के दावेदार
पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, पूर्व विधायक लाखन सिंह सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, अनीस चौधरी, प्रधान शानू लंबरदार, बीके सैनी, मोहम्मद तौहीर, मुंसाद पाशा, मोहम्मद नावेद, जिला पंचायत सदस्य रबुल पाशा, मोहम्मद रफी, मुमताज अली पाशा आदि।

भाजपा से टिकट के दावेदार
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, रामवीर सिंह, कमल प्रजापति, अशोक प्रजापति, मनीष सिंह, महेंद्र प्रजापति, रमन भूषण, अभिषेक सिंह और जहीर अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed