फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Board Examination 2027: 14 intermediate colleges in the division debarred; nine could face loss of recognition.

Moradabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा-2027- मंडल के 14 इंटर कॉलेज किए गए डिबार, नौ की छिन सकती है मान्यता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination 2027: 14 intermediate colleges in the division debarred; nine could face loss of recognition.
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल के 23 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में अनियमितताओं के कारण 14 इंटर कॉलेज डिबार सूची में शामिल किए हैं जबकि नौ की मान्यता छिन सकती है। क्षेत्रीय सचिव का कहना है कि इसकी जानकारी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण शासन और परिषद की परीक्षा समिति व निस्तारण समिति के निर्णय के आधार पर संबंधित मुरादाबाद मंडल के 14 विद्यालयों को डिबार किया गया है। इसके अलावा नौ विद्यालय मान्यता प्रत्याहरण की सूची में शामिल हैं। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में शासनादेशों में निर्धारित व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है। इसके तहत सूची में शामिल विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। शासन की मान्यता प्रत्याहरण वाली सूची में मुरादाबाद से बीएस इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा खालसा, वनस्थली बालिका इंटर कॉलेज अगवानपुर का नाम है। इसके अलावा रामपुर से शिव चंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज अजीतपुर, मदर टेरेसा इंटर कॉलेज बिलासपुर, श्रीमती रासनेही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझरा खेड़ा, बीआर लोधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनपुर रामपुर, संभल से जेपी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असमोली, भोले सिंह भगवान देवी हायर सेकेंड्री स्कूल गवां, राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज हयात नगर संभल शामिल हैं।
विज्ञापन



तीन विद्यालयों पर सदैव के लिए प्रतिबंध
परिषद की सूची में विद्यालयों पर प्रतिबंध की अलग-अलग अवधि दर्ज है। इसमें बालजीत सिंह इंटर कॉलेज भीतखेड़ा मुरादाबाद को 2020 से सदैव के लिए डिबार सूची में डाला गया है। जबकि चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बिजनौर और नांगलजट इंटर कॉलेज नांगलजट बिजनौर को आजीवन प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा श्री मुखराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठेट बिजनौर को 2026 से जांच पूर्ण होने तक के लिए डिबार किया गया है। वहीं, बीएस इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा ठाकुरद्वारा को 2023 से 2027 तक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज ऊंचागांव मूंढापांडे को 2026 से 2028 तक, खूबचंद्र बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पंडित नगला मुरादाबाद को 2026 से 2028 तक, आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज बिलारी को 2027 से 2031 तक, सूरजपाल शकुंतला देवी कन्या इंटर कॉलेज पहाड़पुर इनायत अमरोहा को 2026 से 2028 तक, बाल भारती इंटर कॉलेज बहलोलपुर अमरोहा और शंभू इंटर कॉलेज आदमपुर अमरोहा को 2025 से 2027 तक, अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कॉलेज छितौनी शाहबाद रामपुर और जनता इंटर कॉलेज छछैरा संभल को 2023 से 2027 तक, सेंट ख्याजा गरीब नवाज इंटर कॉलेज मंसूरमाफी शाहबाजपुर कला संभल को 2024 से 2028 तक के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...
कुछ विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई चल रही है, इसलिए केंद्र बनाने से रोक दिया है। इसके अलावा डिबार होने वालों में वह विद्यालय शामिल हैं, जिन्होंने परीक्षाओं के दौरान अनियमितताएं बरती हैं। इसमें प्रयोगात्मक परीक्षाओं में गलत अंक देने, परीक्षा से जुड़ा डेटा गलत भरना, सीलिंग-पैकिंग के समय गड़बड़ी करना आदि कई कारण शामिल होते हैं। सभी डीआईओएस को सूची भेज दी है, ताकि वह केंद्रों के भौतिक सत्यापन के समय और आख्या भेजते समय इन विद्यालयों का ध्यान रखें।
रेखा दिवाकर, क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed