फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Board: 66673 students took the exam on the first day

यूपी बोर्ड : पहले दिन 66673 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 66673 students took the exam on the first day
लाइनपार राजकीय कन्या इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आने के बाद खुश दिखीं छात्राए?
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह था। बृहस्पतिवार सुबह पहले दिन विद्यार्थी निर्धारित समय से एक घंटा पहले से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 74928 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 66673 उपस्थित हुए और 8255 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। कुल 88.98 फीसदी विद्यार्थियों ने पहले दिन की परीक्षा दी है। लगातार तीन घंटे तक प्रश्नपत्र हल करने की वजह से विद्यार्थियों के हाथ दुुखने लगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

जनपद के 125 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा थी। वहीं इंटर में सैन्य विज्ञान की भी परीक्षा थी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 42114 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनके सापेक्ष 37434 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए, जबकि 4680 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित हुए। दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक हुई दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 32814 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 29239 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3575 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया गया। लाइनों में लगाकर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों के तापमान की भी जांच की गई। सैनिटाइजेशन के बाद विद्यार्थी अपने-अपने रोल नंबर के हिसाब से परीक्षा कक्षों में पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया था और विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया था। इस बार संक्रमण की दर कम होने की वजह से बोर्ड ने परीक्षा कराने का फैसला लिया था। इसको लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह था, क्योंकि इस बार का परिणाम उनकी मेहनत के आधार पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed