फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   up block pramukh chunav 2021 ruckus stone plating firing During voting in amorha fierce fighting between SP and BJP supporters

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान के दौरान बवाल, पथराव-फायरिंग, सपा और भाजपा समर्थकों में जमकर हुई मारपीट

Sat, 10 Jul 2021 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Jul 2021 12:54 PM IST
सार

अमरोहा जनपद में शनिवार को पांच ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वोटिंग चल रही है। ग्यारह बजे से वोटिंग शुरू हुई। पुलिस प्रशासन ने जोया चौराहे से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक में जाने की अनुमति दी। जबकि सपा समर्थित सदस्यों को साप्ताहिक बाजार की तरफ से एंट्री दी गई। 

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 ruckus stone plating firing During voting in amorha fierce fighting between SP and BJP supporters
अमरोहा में भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के जोया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। सपा और भाजपा समर्थकों में पुलिस के सामने  मारपीट हुई। उपद्रवियों ने दहशत फैलाने को ओवर ब्रिज पर खड़े होकर पांच छह राउंड फायरिंग की। जमकर पत्थराव किया। 
विज्ञापन


घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बवालियों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। बवाल के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दहशत का माहौल है। 

अमरोहा जनपद में शनिवार को पांच ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वोटिंग चल रही है। ग्यारह बजे से वोटिंग शुरू हुई। पुलिस प्रशासन ने जोया चौराहे से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक में जाने की अनुमति दी। जबकि सपा समर्थित सदस्यों को साप्ताहिक बाजार की तरफ से एंट्री दी गई। 
विज्ञापन


मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था। तभी कुछ उपद्रवियों ने ओवर ब्रिज पर पहुंचकर पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके तत्काल बाद भाजपाइयों सपा समर्थित सदस्यों के एंट्री स्थल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। तभी बड़ी संख्या में सफाई पहुंच गए। इसके बाद पुलिस के सामने ही सपा और भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद पुलिस ने बवालियों को लाठी भांज कर खदेड़ दिया।

 बवाल के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दहशत का माहौल है। वही ब्लॉक के आसपास के लोगों में हड़कंप मचा है। फिलहाल वोटिंग शांतिपूर्ण चल रही है। पुलिस ने उपद्रवियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed