फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP leader Anuj Chaudhary shot dead in Moradabad killers entered society twenty minutes before incident

Timeline: वारदात से 20 मिनट पहले सोसायटी में घुसे BJP नेता के हत्यारे, बाइक से आए और गोलियों से भून डाला

Fri, 11 Aug 2023 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2023 01:48 PM IST
सार

मुरादाबाद में दोस्त के साथ सोसाइटी में टहल रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता अनुज चौधरी असमोली ब्लॉक से प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुके थे। बदमाशों ने अनुज चौधरी के सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी, हमले में दोस्त भी घायल हुआ है।
पढ़ें पूरी टाइम लाइन कब क्या हुआ

विज्ञापन
UP BJP leader Anuj Chaudhary shot dead in Moradabad killers entered society twenty minutes before incident
UP BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35) गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गई। घटना के समय अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी गेट नंबर एक से भाग निकले। पुलिस राजनीतिक, प्रॉपर्टी और अन्य विवादों के एंगल पर जांच कर रही है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे। उन्होंने असमोली ब्लॉक के प्रमुखी का चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


संभल पुलिस से उन्हें एक सरकारी गनर मिला था। इसके अलावा अनुज ने अपनी सुरक्षा में दो निजी गनर भी रखे थे। रोज की तरह अनुज बृहस्पतिवार शाम छह बजे सोसाइटी में ही अपने दोस्त पुनीत निवासी संभल के साथ घूम रहे थे। वह टहलते हुए गेट संख्या एक के सामने सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश बेनकाब थे। तीनों ने 315 बोर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध गोली लगा दी। सिर, पीठ और कंधे में गोली लगने पर अनुज मौके पर ही गिर गए, जबकि साथी पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। 

फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तो बदमाश गेट संख्या एक से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुज को निजी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।

घटना से बीस मिनट पहले सोसाइटी में घुसे थे हत्यारोपी
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि तीनों हत्यारोपी घटना से बीस मिनट पहले ही गेट संख्या दो से घुसे थे। उन्हें गेट पर मौजूद गार्ड मानक सिंह और दीपक ने घुसने नहीं रोका और उनका कोई रिकार्ड भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। इसके अलावा घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी छह बजे बजे गेट संख्या एक से भागे। यहां तैनात सुभाष चंद्र शर्मा ने भी उन्हें नहीं रोका।

अनुज चौधरी पर 15 सेकेंड में दागीं चार गोलियां, एक गोली पुनीत को मारी
शाम छह बजे का वक्त था। सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोग टहल रहे थे तो कुछ लोग टहलने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ फ्लैट से निकले और जीने से नीचे आने के बाद गेट नंबर एक के सामने सड़क पर टहलने लगे। अनुज और पुनीत से कुछ ही दूरी पर एक अन्य व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था।

ठीक छह बजे पीछे से एक बाइक आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। बाइक अनुज के समीप पहुंची तभी पीछे बैठे व्यक्ति ने अनुज के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिससे अनुज औंधे मुंह सड़क पर गिर गया जबकि उनका दोस्त, पहले उन्हें उठाता है, जब बदमाश वापस आते हैं तो वह भी बराबर में खड़ी कार के पीछे पार्क की ओर भाग जाता है। बदमाश उपर भी फायरिंग करते हैं। 

जबकि मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा तीसरा व्यक्ति बिना कुछ सोचे ही सीधे गेट की तरफ भाग गया। 6 बजकर 8 सेकेंड पर दो हत्यारोपी बाइक से उतरे और उन्होंने एक साथ सिर, कंधे में एक-एक और गोली मारी। अनुज को चार गोली मारने में आरोपियों को मात्र 15 सेकेंड लगे। तभी पुनीत ने वापस आने का साहस दिखाया तो एक बदमाश उसके पीछे दौड़ा और फायरिंग की। जिसमें पुनीत भी घायल हो गया।

बेखौफ थे बदमाश न हेलमेट लगाया और न मास्क
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बैखौफ थे। तीन में से दो बदमाशों ने न मास्क लगाया था और न ही हेलमेट पहना था। उन्होंने गोलियां बरसाईं और आसानी से भाग गए।

हर माह सुरक्षा में एक लाख खर्च, फिर भी नहीं बच सकी जिंदगी
अनुज चौधरी को पहले से आभास था कि उन पर हमला हो सकता है। इसलिए वह सुरक्षा को लेकर संजीदा रहते थे। सोसायटी से बाहर वह कभी अकेले नहीं जाते थे। सरकारी गनर मिलने के बावजूद उन्होंने निजी सुरक्षा कर्मी भी रखे थे। वह अपनी सुरक्षा में हर माह एक लाख रुपये खर्च करते थे। दोस्तों और गनर से हमेशा घिरे रहने वाले अनुज चौधरी को बेखौफ बदमाशों ने सोसायटी में उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

दोनों गेटों के कैमरे खराब, साजिश का हिस्सा तो नहीं
सोसायटी में एंट्री और एक्जिट के लिए दो गेट हैं। गेट नंबर दो हाईवे की ओर से आता है जबकि गेट नंबर एक नया मुरादाबाद की ओर जाता है। इस गेट से निकलने पर सुनसान क्षेत्र है। दूर कोई आवास नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने गेटों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि कैमरे कई दिन से खराब है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कैमरों का अचानक खराब होना साजिश का हिस्सा तो नहीं था। पुलिस घटना के समय तैनात रहे तीनों गार्डों से पूछताछ कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
मझोला थाने में अनुज के दोस्त संदीप सिंह ने असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि अनुज चौधरी सोसाइटी में टहल रहे थे। इसी दौरान असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, उसका बेटा अनिकेत निवासी हाजीबेड़ा थाना एचौड़ा कम्बोह जनपद संभल, अमित कुमार निवासी भवालपुर थाना एचोड़ा कम्बोह, पुष्पेंद्र और अन्य बदमाश आए और अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पुनीत को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed