फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Bike riding couple and innocent daughter died in collision with truck, four year old son injured

UP: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम बेटी की मौत, चार साल का बेटा गंभीर हालत में भर्ती

Mon, 03 Jun 2024 03:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

अमरोहा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें दंपती और उनके दो बच्चे जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। बेटे का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
UP: Bike riding couple and innocent daughter died in collision with truck, four year old son injured
अमरोहा में सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के बुरावली क्षेत्र में रहरा हसनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी 2 साल की मासूम बेटी मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपती बाइक पर सवार होकर तेहरवीं में शामिल होने जा रही थे।

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी मजदूर नरोत्तम सिंह (35) सोमवार की सुबह को अपनी पत्नी अंकुश देवी (33), चार साल के बेटे प्रिंस और 2 साल की बेटी कोमल के साथ बाइक पर सवार होकर रहरा थाना क्षेत्र के गांव उकावली में जा रहे थे।
विज्ञापन


उकावली में नरोत्तम की ससुराल है। करीब 10 दिन पूर्व नरोत्तम के ससुर का निधन हो गया था। जिसकी सोमवार को तेहरवीं होनी थी। तेहरवीं में शामिल होने के लिए नरोत्तम का परिवार बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव गंगवार में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दो साल की बच्ची कोमल की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से नरोत्तम व उसकी पत्नी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। अमरोहा से मेरठ ले जाते समय पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मासूम बच्ची समेत तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed