फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Befriended girl and established relationship, if she became pregnant then married after the Panchayat

UP: युवती से दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई तो पंचायत के बाद की शादी...सात दिन बाद ही घर से निकाला

Tue, 19 Mar 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि गांव के ही रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद उससे शादी कर ली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे सात दिन बाद घर से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Befriended girl and established relationship, if she became pregnant then married after the Panchayat
मुरादाबाद पुलिस से की शिकायत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव की युवती से दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर आरोपी ने पंचायत में उससे शादी कर ली। शादी के सात दिन बाद ही आरोपी ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को थाने पहुंची और उसने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


जब वह गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी से शादी करने को कहा, जिस पर उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि चार माह की गर्भवती होने पर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिस पर युवती के परिजनों ने युवक के परिवार वालों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवती के परिजनों ने रिश्तेदार और आसपास के लोगों को बुलाकर पंचायत की। पंचायत में दबाव पड़ने पर आरोपी युवक युवती के साथ शादी करने को तैयार हो गया। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई। युवती का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी और उसके परिजन उससे दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे।


इस पर उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता दिखाई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने शादी के सात दिन बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

युवती ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed