फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: After choosing a different path BSP did not open its account in 51 booths in Moradabad

UP: अलग राह चुनने के बाद... बसपा का मुरादाबाद में 51 बूथों पर नहीं खुला खाता, 2014 में मिले थे 1. 60 लाख मत

Fri, 07 Jun 2024 02:22 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में बसपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। यहां वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। मुरादाबाद में बसपा प्रत्याशी को 51 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन
UP: After choosing a different path BSP did not open its account in 51 booths in Moradabad
मुरादाबाद में भाजपा, सपा, बसपा को मिले वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अपनी अलग राह चुनने वाली बसपा मुरादाबाद लोकसभा सीट के 51 बूथों पर खाता तक नहीं खोल पाई। बसपा 92 हजार 313 वोटों पर ही सिमट गई जबकि सपा और भाजपा को हर बूथ पर वोट मिले हैं। किसी बूथ पर साइकिल तेज दौड़ी तो कमल मुरझाया कहीं कमल खिला तो साइकिल की रफ्तार धीमी पड़ गई।

विज्ञापन


अंत में जीत सपा की हुई। बसपा ने 2024 की तरह ही 2014 में भी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में भाजपा के सर्वेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4 लाख 85 हजार 224 मत मिले थे जबकि सपा के डॉ. एसटी हसन को 3 लाख 97 हजार 720 वोट मिले थे।
विज्ञापन


इस चुनाव में बसपा के प्रत्याशी याकूब कुरैशी को एक लाख 60 हजार 945 मत मिले थे लेकिन इस बार बसपा प्रत्याशी मो. इरफान 92 हजार 313 मत ही हासिल कर पाए। इन दस सालों में बसपा से दलित वोट भी खिसक गया है। दलित बहुल बूथों पर भी सपा और भाजपा को वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के अधिकांश बूथों पर बसपा से सपा और भाजपा अधिक मत पाने में कामयाब रहीं। मुरादाबाद लोकसभा सीट में आने वाले मुरादाबाद देहात, मुरादाबाद ग्रामीण, कांठ, ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र में 51 बूथ ऐसे हैं, जहां बसपा को एक भी मत नहीं मिला। 

इन बूथों पर नहीं मिला कोई वोट

  • कांठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 11, 86, 221, 338, 341, 404 पर बसपा कोई मत नहीं मिला। 
  • मुरादाबाद देहात विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 20,39,43,54,68,77,89,113,121,165,198,198,283,306,315,317,327,240,344,348,348,360,361,362,364, 367,375, 389 कोई मत नहीं मिला। 
  • ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 16, 70, 98, 105, 248, 258, 270, 299, 404  कोई मत नहीं मिला। 
  • मुरादाबाद शहर विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 19, 20, 22, 28, 47,47, 76, 81,88,104,110,116 पर कोई मत नहीं मिला। 

बसपा को विधानसभा वार मिले मत

  • मुरादाबाद शहर- 13400
  • बढ़ापुर- 18604
  • कांठ- 28613
  • ठाकुरद्वारा- 18998
  • मुरादाबाद ग्रामीण- 12501
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed