फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 75 Shiv Sainiks arrested while going submit memorandum PM in Sambhal, clash with police Moradabad

UP: संभल में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे उद्धव गुट के 75 शिवसैनिक गिरफ्तार; मुरादाबाद में नोकझोंक

Mon, 19 Feb 2024 05:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 05:11 PM IST
सार

मुरादाबाद से संभल जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह पीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। शिवसैनिकों का कहना था कि वह संभल स्थित हरिहर मंदिर को मुक्त कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
UP: 75 Shiv Sainiks arrested while going submit memorandum PM in Sambhal, clash with police Moradabad
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए जा रहे उद्धव गुट के 75 शिवसैनिकों को पुलिस ने हल्की नोंकझोक के बाद हिरासत में ले लिया। शिवसैनिकों का कहना था कि वह संभल स्थित हरिहर मंदिर को मुक्त कराना चाहते हैं। पकड़े गए लोगों को पीएम के कार्यक्रम के बाद छोड़ा गया। शिवसैनिकों का आरोप है कि संभल में सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने हरिहर मंदिर को स्थापित किया था।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि मंदिर को आक्रांताओं ने बंद कर दिया था। दो दशकों से शिवसेना उद्धव गुट की कार्यकारिणी हरिहर मंदिर पर जलाभिषेक कर उसे मुक्त कराने के लिए आंदोलन चला रही है। हर साल सावन में संभल जाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संभल आगमन पर शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर व आंदोलन शुरू करने वाली मुरादाबाद इकाई के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने0 प्रदेश के 500 वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक टीम बनायी। टीम ने हरिहर मंदिर की मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और मुरादाबाद जिला प्रमुख के घर भारी फोर्स लगा दी घरों में ही तीनों नेताओं को नजरबंद कर दिया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निवास स्थान पर शिवसेना महानगर मुरादाबाद के लगभग 75 वरिष्ठ पदाधिकारी एकत्रित होकर गाड़ियों से संभल जाने के लिए निकले।

इसी समय भारी संख्या में पुलिस बल ने शिव सैनिकों को रोक लिया। शिव सैनिकों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया था। जिसमें पीएसी, सीओ सिविल लाइन, एसडीएम और विभिन्न थानों की फोर्स मौजूद थी। शिव सैनिकों और पुलिस के बीच रोकने पर नोकझोंक हुई। पुलिस ने शिवसैनिकों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

सभी पदाधिकारियों ने आपस में विचार विमर्श कर प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक गिरफ्तारी दी। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन शिवसैनिकों ने सौंपा। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिव सैनिकों की गई। इस मामले में शिवसैनिकों ने तहसील बिलारी और ठाकुरद्वारा में भी गिरफ्तारियां दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव,मुदित उपाध्यक्ष,राजीव राठौर,शिबू पांडे,तिलक राज शर्मा, अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर,शिबू सैनी, भारत अरोरा,सरदार इंद्रजीत सिंह, उमेश भाटिया,राजीव सक्सेना, विक्की,अर्जुन सिंह,राहुल सिंह, बादाम सिंह,राजपाल,पंकज सिंह, दीपक आदि शिवसेना के 75 वरिष्ठ एवं तहसील के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी अपनी गिरफ्तारियां दी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed