फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 700 km long new expressway from west to east, satellite survey underway, Moradabad will get benefit

UP: पश्चिम से पूरब तक 700 किमी लंबा नया एक्सप्रेसवे, सेटेलाइट सर्वे जारी, मुरादाबाद मंडल को मिलेगा यह फायदा

Mon, 28 Apr 2025 07:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

Shamli-Moradabad-Gorakhpur Green Field Expressway: केंद्र सरकार शामली-मुरादाबाद-गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सेटेलाइट से रिमोट सेंसिंग सर्वे करा रही है। करीब 700 किमी लंबे इस फोरलेन एक्सप्रेसवे से 22 जिलों को जोड़ा जाएगा। इसमें मुरादाबाद मंडल के पांच जिले भी शामिल हैं। सर्वे रिपोर्ट के बाद डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
UP: 700 km long new expressway from west to east, satellite survey underway, Moradabad will get benefit
शामली-मुरादाबाद-गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का सर्वे जारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली-मुरादाबाद-गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने के लिए केंद्र सरकार सेटेलाइट की मदद से रिमोट सेंसिंग सर्वे करा रही है। एक्सप्रेसवे की 45 किमी सड़क मुरादाबाद जिले से गुजरेगी। मंडल के पांचों जिले एक्सप्रेसवे का हिस्सा होंगे। योजना के तहत पश्चिम से पूरब तक 700 किमी का नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों को जोड़ेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के बाद शामली-मुरादाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेसवे बनाने की कार्ययोजना एनएचएआई ने तैयार की है। शामली से गोरखपुर जाने के लिए अभी 850 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ रही है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने पर लंबाई 150 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन


इसमें मुरादाबाद मंडल के पांच जिले आएंगे। इसमें मुरादाबाद जिले का 45 किमी मार्ग भी शामिल होगा। यह एक्सप्रेस वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरह फोरलेन बनेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इस मार्ग पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग करायी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक्सप्रेस वे को अंबाला-शामली इकोनाॅमिक कारीडोर से जोड़ा जाएगा। इस मार्ग से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भी कनेक्विटी दी जाएगी। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सेटेलाइट के माध्यम से रिमोट सेंसिंग सर्वे का कार्य चल रहा है।

एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी। इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट संबंधित एजेंसी के पास है। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षण के लिए मंत्रालय भेजी जाएगी। उसकी बाद डीपीआर तैयार होगी।

UP: 33 अफसर और 36 पुलिस अधिकारियों को धमकी, गोरखपुर मठ के नाम से किए फोन; गैंग में कथावाचक भी शामिल

इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
शामली-मुरादाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेसवे 22 जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, संतकबीरनगर, बस्ती और गोरखपुर शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed