फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 3 lakh transactions from the account in 15 days, bank officials were stunned, called the police

UP: खाते से 15 दिन में तीन लाख बार लेनदेन, देखकर दंग रह गए बैंक अधिकारी, बुलाई पुलिस.. हिरासत में खाताधारक

Sat, 13 Jul 2024 02:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 02:49 PM IST
सार

मुरादाबाद में भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते से 15 दिन में करीब तीन लाख बार लेनेदेन हुआ। बैंक अधिकारियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने खाते पर रोक लगा दी। इसके बाद खाताधारक को बुला उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: 3 lakh transactions from the account in 15 days, bank officials were stunned, called the police
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एक खाते से 15 दिन में करीब तीन लाख बार लेनदेन हुआ। साइबर सेल की शिकायत पर खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधक ने खाताधारक को बैंक बुलाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। बिलारी क्षेत्र के गांव तेवरखास निवासी एक युवक का बिलारी में बाईपास रोड पर और पंजाब में जींस का कारोबार है। बिलारी की एसबीआई शाखा में उसका चालू खाता है, जो 22 जून को ही खुला है।
विज्ञापन


सिर्फ 15 दिन में ही इस खाते में करीब तीन लाख बार लेनदेन हुआ है। ज्यादा लेनदेन होने पर यह खाता एसबीआई मुख्यालय और साइबर सेल के रडार पर आ गया। बैंक शाखा प्रबंधक शुभम कश्यप ने बताया कि दो दिन पहले साइबर सेल ने बैंक अधिकारियों से बात कर इस खाते पर रोक लगवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक मुख्यालय ने खाता संचालन की प्रक्रिया को संदिग्ध माना है और मेल भेजकर खाते की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शाखा प्रबंधक ने संबंधित खाताधारक को शुक्रवार दोपहर शाखा में बुलाया और पूछताछ की।


खाताधारक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो प्रबंधक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बैंक के उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना भेज दी। 

मौसेरे भाई का गुजरात में है कपड़े का कारोबार

शाखा प्रबंधक ने बताया कि जांच में पता चला है कि खाते में यूपीआई के जरिये पैसा आया और इसी माध्यम से चला गया। बैंक के उच्चाधिकारियों और साइबर सेल की ओर से जांच की जा रही है। वहीं पूछताछ में खाताधारक ने बताया कि उसके सगे मौसेरे भाई का गुजरात में कपड़े का बड़ा कारोबार है। मौसरे भाई ने उससे यूपीआई आईडी ली थी और उसने ही लेनदेन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed