फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uoung died in accident

जामा मस्जिद पुल पर वाहन से कुचलकर ढलाई कारीगर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
uoung died in accident
मुरादाबाद। जामा मस्जिद पुल पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले वैक्सीनेशन कार्ड की मदद से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे जामा मस्जिद पुल पर एक युवक का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। युवक का सिर किसी वाहन से कुचला हुआ था। मृतक की जेब से वैक्सीनेशन कार्ड मिला। जिसके जरिये उसकी पहचान अनीस(27) निवासी करूला गली नंबर-चार अखबार फैक्ट्री के पास के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन भी थोड़ी ही देर में रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बड़े भाई प्यारेजान ने बताया कि अनीस ढलाई का काम करता था। ताजपुर माफी में रहने वाली बहन गौसिया के ससुराल में किसी का इंतकाल हो गया था। अनीस जनाजे में शामिल होने के लिए ताजपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर जा रहा था, लेकिन मौके पर न तो बाइक मिली है और न ही कोई अन्य घायल व्यक्ति। मुगलपुरा थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उसे टक्कर किस वाहन नेे मारी थी। इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed