{"_id":"5fed77da8ebc3ecd687a44d8","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-two-brothers-died-one-son-in-law-badly-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोहरे का कहर, बहन के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोहरे का कहर, बहन के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत
Thu, 31 Dec 2020 01:03 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने गुरुवार सुबह बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक भाई का दामाद घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार सुबह 6:30 बजे घने कोहरे के बीच भोजपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर सिरसवां गौड़ के पास हुआ। भोजपुर पुलिस के मुताबिक मृतक शौकीन और उसका भाई मोबिन भगतपुर थाना क्षेत्र के मिलक बिलाकुदान गांव निवासी थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शौकीन और मोबीन की बहन का इंतकाल हो गया था। गुरुवार को दशकर्म था। शौकीन का दामाद बाबू भी उनके साथ दशकर्म में शामिल होने डिलारी के गांव फरीदपुर जा रहे थे। मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर यह सिरसवां गौड़ दोराहे के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें शौकीन और मोबिन घायल हो गए, जबकि बाबू घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जबकि घायल बाबू को अस्पताल भिजवा दिया गया है। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए हैं।