{"_id":"677c39d47162fcb9ef0d59d0","slug":"university-construction-work-accelerated-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-558650-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवि के निर्माण कार्य में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवि के निर्माण कार्य में आई तेजी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगापार हरदासपुर में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। मजबूत निर्माण के लिए 13 मीटर गहराई तक पाइलिंग की जा रही है। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की डीएम प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं।
सीएम के निर्देश के बाद यूनिवर्सिटी का कार्य काफी तेज हो गया है। डीएम प्रतिदिन अधिशासी अभियंता आरबी सिंह से कार्यों की रिपोर्ट ले रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 70 मीटर से ज्यादा फुटिंग का कार्य हो चुका है। कॉलम खड़े किए जा रहे हैं। डिजायन से हटकर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। निर्माण को मजबूती देने के लिए 13.2 मीटर गहराई तक पाइलिंग की जा रही है।
निर्माण के लिए सीमेंट सीलो, आरएमसी प्लांट के साथ जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौजूद हैं। छह माह में कुलपति कार्यालय के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सभी ब्लॉक के निर्माण के लिए अलग-अलग समय तय है। 220 मीटर लंबी दीवार के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। यूनिवर्सिटी की आंतरिक और बाह्य डिजायन के अनुसार ही एजेंसी काम करा रही है। शासन ने यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए जुलाई 2026 तक का समय निर्धारित किया है। निर्माण सामग्री की लैब में टेस्टिंग भी हो रही है। निर्माण में लापरवाही को रोकने के लिए डीएम ने त्रिस्तरीय चेकिंग की व्यवस्था बनाई है।