फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncontrolled container truck collided with tree, driver died

Moradabad News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया कंटेनर ट्रक, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container truck collided with tree, driver died
कांठ (मुरादाबाद)। उत्तराखंड के हरिद्वार से कानपुर नगर जा रहा कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे उसके केबिन में फंसकर चालक भगवानदीन (30) की मौत हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे शव को केबिन से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद की कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर का रहने वाला भगवानदीन पुत्र रंगलाल राठौर कंटेनर ट्रक चलाता था। जब हरिद्वार से कंटेनर में कॉस्मेटिक का सामान लेकर कानपुर नगर जा रहा था। जब वह पाकबड़ा बाईपास स्थित छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई के पास पहुंचा तो अचानक कंटेनर अनियंत्रित हो गया। चालक भगवानदीन उसे नियंत्रण में कर पाता, इससे पहले ही कंटेनर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक इसकी आवाज गई। लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर छजलैट पुलिस भी आ गई। ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक भगवानदीन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी परिवार वाले भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article