फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncontrolled bike collided with divider, young man died

Moradabad News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की जान गई

Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider, young man died
कुंदरकी। शुक्रवार की शाम मुरादाबाद संभल रोड से सटे ग्राम बरखेड़ा के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में सोनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमनगर चौपड़ा निवासी बाइक चालक विशाल और ग्राम फत्तेहपुर सलावतनगर निवासी सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको आनन फानन में इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से विशाल (23) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हालांकि उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दिखाया लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सत्यभान के भी गंभीर चोटें आई जिसका इलाज चल रहा है। बाइक पर दूर जाकर गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

देर शाम मुरादाबाद से जब विशाल का शव उसके गृहग्राम आजमनगर चौपड़ा में घर पर पहुंचा तो शव देखने को लोगों की भीड़ जमा हो गई। गम से बेहाल परिजनों को रिश्तेदार और रिश्तेदार ढांढ्स बंधाते नजर आए। आकस्मिक हादसे से पीड़ित परिवार में करवाचौथ के त्योहार की खुशियां भी मातम बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed