{"_id":"662c4d0e68a6a2bb700797ea","slug":"uncle-dies-in-collision-with-truck-on-nieces-wedding-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-389521-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भांजी की शादी के दिन मामा की ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भांजी की शादी के दिन मामा की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के चौहानों वाली मिलक के नजदीक शुक्रवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार किशनलाल (50) निवासी मैनाठेर को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर निवासी किशन लाल(50 वर्ष) कोहिनूर तिराहा स्थित एक निजी फर्म में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि किशन लाल की बहन जगवती दिल्ली रोड गागन तिराहे पर रहती है। शुक्रवार को जगवती की बेटी शिवानी अर्थात किशनलाल की भांजी की शादी थी। इसके लिए किशनलाल बृहस्पतिवार की रात अपनी पत्नी वजेंद्रवती और बच्चों के साथ बहन के घर गया था। पत्नी और बच्चे घर लौट आए लेकिन किशनलाल बहन के घर ही रुक गया था।
शुक्रवार की सुबह किशन लाल और उनके परिवार को भात लेकर बहन के घर आना था। इसके लिए किशन लाल सुबह आठ बजे अपने कपड़े बदलने और परिवार को लेने घर जा रहा था। चौहानों वाली मिलक के पास पहुंचने पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि भांजी की शादी के लिए दिन मामा की मौत हो गई।