{"_id":"69597e8e9c49704faa058bb4","slug":"two-youths-killed-one-injured-in-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-804860-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मैनाठेर। घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसे में मैनाठेर के रसूलपुर हमीर निवासी मुर्तजा सहित दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुंदरकी के डोमघर का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर उस समय हुआ जब मुर्तजा अपने दो साथियों के साथ परीक्षा देने मुरादाबाद जा रहे थे। बताया गया युवकों की कार गन्ने से लदे ट्रॉली से जा टकराई। जानकारी के अनुसार मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर हमीर निवासी मुर्तजा (21), कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर निवासी जुनैद और अमरोहा जनपद के मढईयों निवासी आस मोहम्मद (18) लखनऊ में रहकर मेडिसिन का कार्य करते थे। उन्हीं में एक युवक का मुरादाबाद के कॉलेज में एलएलबी का एग्जाम था। जिसके लिए मुर्तजा और उसके दो दोस्त कार में सवार होकर मुरादाबाद आ रहे थे। रात के समय घना कोहरा होने के कारण उनकी कार मार्ग पर मौजूद गन्ने से भरे एक ट्रॉले में जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मैनाठेर के गांव रसूलपुर हमीर निवासी मुर्तजा (21) और अमरोहा निवासी आस मोहम्मद (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कुंदरकी के गांव डोमघर निवासी जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जुनैद को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। वहीं जैसे ही मुर्तजा की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया सड़क पर अत्यधिक कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे कार चालक को आगे मौजूद ट्रॉला दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।