फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two-year-old girl injured in leopard attack is undergoing treatment

Moradabad News: तेंदुए के हमले में घायल दो साल की मासूम बच्ची का चल रहा इलाज

Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl injured in leopard attack is undergoing treatment
कांठ। कांठ के गांव महदूद कलमी निवासी अकरम की छोटी बेटी सिदरा (2) वर्ष सोमवार की शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। परिवार के लोग अपने-अपने काम में लगे थे। इसी बीच गेट के नीचे से घुसकर घर में अंदर आए एक तेंदुए ने मासूम सिदरा पर अचानक हमला कर दिया था। वह उसे अपने जबड़े में दबाकर गेट के नीचे से ही ले जाने लगा था लेकिन बच्ची के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज पर लाठी-डंडे लेकर दौड़े परिजनों ने शोर मचाते हुए तेंदुए को ललकारा था तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर गेट के नीचे से ही होकर भाग गया था। लेकिन तेंदुए के हमले से बच्ची गंभीर घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए लहूलुहान हालत में लाए थे। जहां से आधी रात के बाद परिजन और वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए थे। जहां बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार अभी उसकी ठीक नहीं है। मंगलवार को फिर से डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना और उसके परिजनों से भी बात कर ढांढ्स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed