फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two women belonging to the Nawab family were also in Lucknow's party 

नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दो युवतियां भी थीं लखनऊ की पार्टी में 

Sat, 21 Mar 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two women belonging to the Nawab family were also in Lucknow's party 
कनिका कपूर - फोटो : self

लखनऊ में हुई पार्टी में शामिल गायिका कनिका कपूर को कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद से रामपुर में भी इसको लेकर सनसनी है। पार्टी से जो फोटो वायरल हो रहे हैं उनमें रामपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली दो युवतियां भी नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों युवतियां रामपुर में नहीं रहती हैं इसलिए यहां उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी पास कोई पुख्ता जानकारी भी नहीं है। 

विज्ञापन


लखनऊ की पार्टी का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें अकबर अहमद डंपी के रिश्तेदार आदिल अहमद और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाली निदा आब्दी और नरजिस आब्दी भी दिख रही हैं। ये दोनों रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की पोती निगहत आब्दी की बेटियां हैं। 
विज्ञापन


हालांकि दोनों का रामपुर आना-जाना बहुत कम है। पिछले कुछ माह से संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान निदा अपनी मां के साथ कई बार रामपुर में नजर आईं हैं। निगहत आब्दी के करीबियों ने  भी इस बात की पुष्टि की है कि निदा और नरजिस लखनऊ की पार्टी में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed