फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two women arrested in connection with the death of a youth

Moradabad News: युवक की मौत के मामले में दो महिलाएं हिरासत में

Sun, 13 Apr 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested in connection with the death of a youth
कांठ। युवक को अगवा कर जबरन खेतों और घर में काम कराने और उसके साथ मारपीट कर जंगल में फैंकने व घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है और फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


बिजनौर के थाना नगीना देहात के गांव बेदारवख्तपुर जादो उर्फ चुण्डैली का राजवीर सिंह (27) तेरह माह पहले सात मार्च 2024 को अपने गांव से कांठ के मौहड़ी हजरतपुर में एक शादी में आया था। इसके बाद वह कांठ से लापता हो गया था। उसके रिश्तेदार प्रेमराज उर्फ रिंकू ने 11 मार्च 2024 को कांठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार अप्रैल 2025 को तेरह माह के बाद राजवीर सिंह कांठ क्षेत्र में ही जंगल में घायलावस्था में पड़ा मिला था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन अपने साथ उसे ले गए थे और उसका देहरादून निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सात मार्च 2024 को कर्मवीर सिंह निवासी रायपुर कलां थाना अमरोहा देहात राजवीर को अगवा कर ले गया था। उसने उसे प्रताड़ित करते हुए जबरन बंधक बनाकर रखा और डरा-धमकाकर खेतों, घर काम कराया गया। इसके बाद आरोपी उसे चार अप्रैल 2025 को मारपीट मरा समझ कांठ क्षेत्र में फेंककर चले गए थे। इस मामले में मृतक की मां लीलो देवी शुक्रवार को मुख्य आरोपी कर्मवीर सिंह, उसकी मां संतोष देवी, पत्नी शिवानी और रिश्तेदार शिवांग गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी संतोष देवी और शिवानी को हिरासत में ले लिया। जबकि कर्मवीर और शिवांग फरार हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed