फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two thousand rupee notes will be changed in Moradabad only two, 80 lakh notes have been changed so far

काम की बात: मुरादाबाद में सिर्फ दो दिन और बदले जाएंगे दो हजार के नोट, फिर चलन से बाहर हो जाएगी करेंसी

Thu, 28 Sep 2023 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 01:16 PM IST
सार

दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। बैंक की तरफ से इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। मुरादाबाद जिले में अब तक 80 लाख नोट बदले गए हैं। 

विज्ञापन
Two thousand rupee notes will be changed in Moradabad only two, 80 lakh notes have been changed so far
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई को दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। इसके बाद लगातार मुरादाबाद के लोग दो हजार के नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। अगर आपने अब तक नोट नहीं बदलवाया तो आपके पास सिर्फ दो दिन का मौका है।

विज्ञापन


अब तक जिले में अब तक 16 अरब से अधिक कीमत के 80 लाख नोट जमा या बदले जा चुके हैं। एलडीएम विशाल दीक्षित के मुताबिक 23 मई से नोट जमा करने की प्रक्रिया शुरु हुई थी। जिले में 23 मई से 28 सितंबर तक दो हजार के करीब 80 लाख नोट बैंकों के माध्यम से जमा या बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिसकी कुल कीमत 16 अरब से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि 20 हजार रुपये की कीमत के दो हजार के नोटों को 30 सितंबर तक बैंक में जमा करवाया जा सकता है। एक अक्तूबर से दो हजार के नोट पूरी तरह चलन के बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीएम कार्यालय के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा जिले के लगभग सभी बैंकों के माध्यम से जमा अथवा बदली गई राशि की जानकारी है। एलडीएम कार्यालय प्रबंधक ने एसबीआई के संबंधित कर्मचारी से दो हजार के नोटों के बारे जानकारी लेने के लिए कई बार फोन किए लेकिन एसबीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की ओर से दो हजार रुपये की नोट बदलने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 की तारीख तय की गई। दो हजार के नोटों के बदलने के लिए 10 नोटों की सीमा तय की गई। अपने खाते में दो हजार के नोट जमा करने के लिए छूट दी गई। 

दो दिन का मौका, एक दिन रहेगा अवकाश

नोट बदलने और जमा कराने की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर तय है। इसमें बृहस्पतिवार को ईद ए मिलाद पर अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को बैंक खुलेंगे। इस दौरान नोट बदलने का मौका रहेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है जो लोग भी बैंक में आएंगे, उन्हें पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed