फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two students riding bike died, two injured in collision with dumper

Moradabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Two students riding bike died, two injured in collision with dumper
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्रों रनवीर सिंह (15) और बॉबी (15) की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। माैके पर जुटे लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर बूजपुर आशा स्थित बीपीएस मेमोरियल कॉलेज में बुधवार सुबह 10:30 बजे भोजनावकाश होने पर कक्षा आठ में पढ़ने वाले बूजपुर आशा निवासी बॉबी और रनवीर सिंह बाइक से आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने जा रहे थे। उनके साथ मिलक बूजपुर आशा निवासी साहिल, लाडपुर निवासी कुलदीप भी थे।
विज्ञापन

कॉलेज से निकलते ही करनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्र घायल हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कि आए दिन खनन लदे डंपरों के संचालन से हादसे हो रहे हैं। दिन में डंपरों के संचालन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रों को रेफर कराकर दूसरे अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में रनवीर सिंह और बॉबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल और कुलदीप का इलाज चल रहा है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डंपर कब्जे में ले लिया गया है।

00
रनवीर के माता-पिता की हो चुकी है माैत
परिवार के लोगों ने बताया कि रनवीर सिंह के पिता बादाम सिंह और मां रूमा देवी की करीब 12 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। रनवीर के परिवार में भाई सतवीर, बहन भूरी, सुधा, प्रीति और मोरश्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed