{"_id":"573ffead4f1c1b0014ac755e","slug":"two-student-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा, दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसा, दो छात्रों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में टीएमयू के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों छात्र टीएमयू में परीक्षा देकर अपने घर रामपुर लौट रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। खबर मिलने पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कृष्णा कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह का बेटा जसविंदर (21) सिंह और सदर कोतवाली क्षेत्र में नाला पा रहे वाले डा. इकबाल का बेटा मो. इलहाम (20) टीएमयू में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष के साथ थे। शुक्रवार को जसविंदर सिंह और मो. इलहाम बाइक से परीक्षा देने टीएमयू आए थे। शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने के बाद दोनों छात्र बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इनकी बाइक कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास से गुजर रही थी कि इसी दौरा तेज रफ्तार ट्रक आ गया।
ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीर मौके पर जुटे तो चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस और सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक दोनों छात्रों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आईकार्ड और मोबाइल से इनकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। खबर मिलने पर इलहाम के परिजन आ गए। उन्होंने बताया कि इलहाम के चार भाई अरहम, अब्दुल और रहमान हैं, जबकि मां मुजज्सिम है। जबकि पिता इकबाल डाक्टर हैं। एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया गया है। जबकि छात्रों को टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।