फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two special trains will run from Moradabad and Bareilly for the candidates.

Moradabad News: परीक्षार्थियों के लिए मुरादाबाद व बरेली से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from Moradabad and Bareilly for the candidates.
मुरादाबाद। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा। दो ट्रेनें मुरादाबाद व बरेली स्टेशन से लखनऊ के लिए 30 व 31 तारीख को चलेंगी। इन तारीखों में बरेली में आला हजरत का सालाना उर्स भी है।
विज्ञापन

ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाकर परीक्षार्थियों व जायरीन दोनों की सहूलियत का ध्यान रख रहा है। फरवरी में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होने पर हर दिन चार हजार यात्री ज्यादा आए थे। हालांकि, तब दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। इस बार बरेली, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बदायूं, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल व रामपुर जिलों के परीक्षार्थी मुरादाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन

फिर भी रेलवे का मानना है कि इस बार परीक्षा पांच दिन होगी। ऐसे में हर दिन का औसतन चार हजार यात्री ही अधिक रहेंगे। इसके मुताबिक तैयारियां कर ली गई हैं। जिन जिलों से परीक्षार्थी आएंगे। वहां ट्रेनों का ठहराव दो मिनट बढ़ा दिया गया है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 30 व 31 को मुरादाबाद से लखनऊ व बरेली से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23, 24 व 25 को भी चल सकती है स्पेशल ट्रेन
सीनियर डीसीएम ने कहा कि परीक्षा छूटने के बाद यदि मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती है तो उसका भी इंतजाम किया गया है। मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर दो अतिरिक्त रैक तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें स्पेशल ट्रेनों के रूप में फौरन चलाया जाएगा। परीक्षार्थी जनरल टिकट लेकर इनमें सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम ने कहा कि जिस रूट के ज्यादा परीक्षार्थी होंगे, तत्काल उसी रूट के लिए ट्रेन की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed