Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two special trains will run between Gorakhpur and New Delhi, passengers will get benefits during festivals

Diwali Festival 2023: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

Thu, 09 Nov 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच इन रेलगाड़ियों को चलाया जाएगा। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Two special trains will run between Gorakhpur and New Delhi, passengers will get benefits during festivals
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक ट्रेन (05065-66) गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन आठ नवंबर से शुरू हो गया है। नौ नवंबर को सुबह 7:30 बजे यह ट्रेन बरेली व 8:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में नौ नवंबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से चलेगी। गाजियाबाद में दोपहर तीन बजे, मुरादाबाद में शाम 6:30 बजे, बरेली में शाम 7:30 बजे रुकेगी। इसके बाद सीतापुर, बढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए शुक्रवार शाम 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 8 व 15 नवंबर को व नई दिल्ली से नौ व 16 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन (05069-70) गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 14 व 21 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8 बजे चलेगी। शाम पांच बजे बरेली व 6:05 बजे मुरादाबाद में रुकेगी। यहां से चलकर गाजियाबाद होते हुए रात 10:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात 12:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में रात 1:10 बजे, मुरादाबाद में सुबह 4:40 बजे, बरेली में 5:50 बजे रुककर समान रूट से दोपहर 2:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed