फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two spans of the Double Gate Bridge have slipped, threatening to collapse if pressure increases.

Moradabad News: डबल फाटक पुल के दो स्पान खिसके, दबाव बढ़ने पर पुल गिरने का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two spans of the Double Gate Bridge have slipped, threatening to collapse if pressure increases.
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल के दो स्पान सिखक गए हैं। इस कारण वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुल गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी ने रेलवे उप मुख्य अभियंता को पुल की गड़बड़ी दूर करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। निर्माण के लिए पुल का आवागमन बंद करना होगा। दो साल पहले डबल फाटक पुल की बेयरिंग खराब होने पर स्थिति गंभीर हो गई थी। उस समय शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत कराई थी। उस समय अधिशासी अभियंता ने पुल की 23 बेयरिंग बदली गई थी। पुल की कमजोर स्थिति देखते हुए अभियंताओं ने बड़े और भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इस मामले में रेलवे विभाग ने पिछले माह पुल की जांच की। जांच में आया कि डबल फाटक पुल के दो स्पान खिसक गए हैं। चूंकि पुल के दोनों तरफ का हिस्सा पीडब्ल्यूडी का है। बीच का हिस्सा उत्तर रेलवे के अधीन आता है। इस मामले में उत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता ने पुल की मरम्मत करने के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति मांगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंंता एवं अधीक्षण अभियंता ने उत्तर रेलवे को निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दिया। शर्त लगाया कि पुल की मरम्मत का खर्च रेलवे ही उठाएगा। पुल की मरम्मत करने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है। इस बारे में डीएम अनुज सिंह ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों ने पुल की मरम्मत को लेकर उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया है। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि पुल की मरम्मत करने के लिए यातायात व्यवस्था को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed