{"_id":"5b1842bf4f1c1bfa6e8b6829","slug":"two-sisters-arrested-trying-to-theft-in-jwellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनकर ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली दो बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्का पहनकर ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली दो बहनें गिरफ्तार
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी में पकड़ी गई बुर्केवाली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन पुलिस ने कांठ रोड स्थित ज्वैलरी शॉप से 2.10 लाख रुपये के जेवर चोरी करने के आरोप में दो बहनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनमें से एक महिला दो करोड़ के जेवर लूट के आरोपी आकिल टेढ़ा की पत्नी है। पूर्व में भी वह काशीपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। वारदात में शामिल उसका भाई और जेठ अभी भागे हुए हैं। उसका भाई दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में जेवर चोरी की कई वारदातें कर चुका है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी शायना और शायरा हैं। दोनों मझोला के मनिहारों वाला मोहल्ला में रहती हैं। शायना की शादी रामपुर के मनिहारन वाले मोहल्ले में रहने वाले आकिल टेढ़ा से हुई है। आकिल ठाकुरद्वारा में हुई दो करोड़ के जेवर लूट का आरोप है। जिला कारागार में वह बंद है।
आरोप है कि शायना ने बहन शायरा ने अपने भाई सादाब उर्फ कल्लन और पहले पति के बडे़ भाई सालीम निवासी मैनाठेर के साथ मिलकर सराफ राधेश्याम की कांठ रोड स्थित ज्वैलरी शॉप से 2.10 लाख रुपये के जेवर चोरी किए थे। वारदात के वक्त शायना और शायरा ने बुर्का पहन रखा था। एक सूचना पर बुधवार को शायना और शायरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।